फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: Delivery done in a moving ambulance in Chhatarpur, mother and child both healthy

MP News: छतरपुर में चलती एंबुलेंस में कराया प्रसव, परिजनों की लापरवाही आई सामने, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Mon, 14 Nov 2022 12:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 14 Nov 2022 12:27 PM IST
सार

छतरपुर में परिजनों की लापरवाही का मामला सामने आया है। एक महिला ने चलती एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव में मदद की, अन्यथा हो सकता था हादसा। 

विज्ञापन
MP News: Delivery done in a moving ambulance in Chhatarpur,  mother and child both healthy
छतरपुर में एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बार फिर एंबुलेंस में प्रसव का मामला सामने आया है। एंबुलेंस में मौजूद स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव कराया। परिजनों की लेटलतीफी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


जिले के लवकुशनगर अनुविभाग में पीड़ित महिला को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर लाया जा रहा था। अत्यधिक पीड़ा होने के कारण महिला का प्रसव बीच रास्ते में चलती एंबुलेंस में ही हो गया। इसे एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। जानकारों की मानें तो परिजनों की लेटलतीफी और लापरवाही के चलते आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। समय पर स्टाफ सुरक्षित प्रसव न कराता तो हादसा भी हो सकता था। लोग समय रहते कॉल करके एंबुलेंस को बुलाएं और अस्पताल में एडमिट हों, तब जाकर ऐसे मामलों में कमी लाई जा सकेगी। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
लवकुश नगर क्षेत्र के ग्राम खोढा निवासी बंदी बढ़ई की पत्नी संध्या को प्रसव दर्द उठा तो एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस महिला को स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर ला रही थी, तभी रास्ते में अधिक दर्द होने के कारण एंबुलेंस में पदस्थ स्टाफ ने प्रसव कराया। एंबुलेंस चालक सुरेंद्र अरजरिया और महेश अहिरवार की सूझ-बूझ से सुरक्षित प्रसव हो सका। जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। फिलहाल दोनों को लवकुशनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed