फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: CM honored tribal artist Jodhaiya Bai of Umaria in Khajuraho

MP News: खजुराहो में उमरिया की जनजातीय कलाकार जोधईया बाई को सीएम ने किया सम्मानित

Thu, 23 Feb 2023 10:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 10:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने उमरिया की जोधईया बाई को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जोधईया बाई को इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। आपका अभिनंदन करता हूं और हमारे कलाकारों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। 

विज्ञापन
MP News: CM honored tribal artist Jodhaiya Bai of Umaria in Khajuraho
सीएम ने पद्मश्री के लिए चयनित जनजातीय कलाकार जोधईया बाई को सम्मानित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खजुराहो में सांस्कृतिक गांव ‘आदिवर्त जनजातीय एवं लोक कला राज्य संग्राहालय’ का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने पद्मश्री के लिए चयनित जनजातीय कलाकार जोधईया बाई को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आप कलाकार भाई-बहन तो सारी दुनिया का गम दूर करने वाले लोग हैं। ये कला, संस्कृति, नृत्य, परंपरा, इसको जीवित रखने के लिए आपको प्रणाम करता हूं। आदिवर्त अद्भुत कला है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनजातीय समुदाय की कला, संस्कृति, खानपान, रहन-सहन, वेशभूषा सब अद्भुत है। इस कला को हमें पूरी दुनिया को दिखाना है, इसलिए खजुराहो को चुना है, क्योंकि यहां पूरी दुनिया से लोग आते हैं। मुख्यमंत्री ने उमरिया की जोधईया बाई को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जोधईया बाई को इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। आपका अभिनंदन करता हूं और हमारे कलाकारों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के कलाकारों के हित में अनेक घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जो कलाकार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्होंने मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है, उनको प्रतिमाह मिलने वाली वित्तीय सहायता 800 को बढ़ाकर 5 हजार रुपये की जाएगी। कलाकारों के दिवंगत होने पर उनके परिवार को 3500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कला के प्रदर्शन के लिए बुलाने पर अभी उन्हें प्रतिदिन मिलने वाले 800 रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा। दैनिक भत्ता भी 250 से बढ़ा कर 500 रुपये किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed