फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Children In Chhatarpur Accuse Guruji Of Doing Wrong Things police reached ashram after complaint

MP News: छतरपुर में बच्चों ने गुरुजी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, शिकायत के बाद आश्रम पहुंची पुलिस

Sun, 17 Nov 2024 04:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 04:02 PM IST
सार

छतरपुर के गुरुकुल आश्रम के गुरुजी पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा है। आश्रम में पढ़ने वाले तीन बच्चों ने शिकायत की है। उसके बाद पुलिस भी जांच करने आश्रम पहुंची।

विज्ञापन
MP News Children In Chhatarpur Accuse Guruji Of Doing Wrong Things police reached ashram after complaint
गुरुजी पर बच्चों का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ आश्रम के गुरुजी पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा है। इन आरोपों के बाद पुलिस भी आश्रम जांच करने पहुंची है। आश्रम में पढ़ने वाले तीन बच्चों ने शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस रविवार सुबह 11 बजे आश्रम पहुंची और बच्चों से बात की। वहीं, पीड़ित बच्चों का कहना है कि गुरुजी उनके साथ एक महीने से गलत काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


मामले में आरोप लगने वाले गुरुजी टीकाराम शर्मा का कहना है कि मैं बच्चों को शरारत करने पर मुर्गा बनाकर और डंडे मार कर दंडित करता हूं। इसीलिए बच्चों ने किसी के कहने पर झूठी शिकायत की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को बच्चों ने परिजनों को बताया
महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ आश्रम के पीड़ित बच्चे ने शनिवार शाम को मोबाइल पर पिता को गलत काम होने के बारे में बताया था। इसके बाद परिजन रविवार सुबह आश्रम पहुंचे और बच्चों से मिले। इस दौरान बच्चों ने बताया कि करीब एक महीने से उनके साथ गुरुजी टीकाराम शर्मा उनके साथ गलत काम कर रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने आश्रम संचालक से इसकी शिकायत की। मामला सामने आने के बाद छतरपुर थाना पुलिस भी जांच करने आश्रम पहुंची और बच्चों के बयान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बच्चों ने लगाए गंभीर आरोप
एक बच्चे का आरोप है कि गुरुजी टीकाराम एक महीने से उसके साथ गलत काम कर रहे थे। इस बात को जब मैंने आश्रम में पढ़ने वाले दो अन्य दोस्तों को बताई तो गुरुजी ने उनके साथ भी गलत काम किया। वह डांट-फटकार के साथ मार-पीट भी करते थे। हम लोगों के साथ गलत हरकत करते थे और करवाते थे। परेशान होकर इसकी शिकायत हमने अपने परिजनों से की और माता-पिता को बताया। शनिवार शाम को मोबाइल पर परिजनों को शिकायत की थी। रविवार सुबह जब वह आश्रम आए तो पूरी बात बताई।

गुरुजी बोले- आरोप गलत, झूठी शिकायत की है
मामले में गुरु जी बोले कि मैं बहुत स्टिक गुरुजी हूं और बच्चों के शरारत करने पर मुर्गा बनाकर और डंडे मारकर दंडित करता हूं। इसलिए बच्चों ने किसी के कहने पर झूठी शिकायत की है। मैं यहां पर पिछले दो दशक वर्ष 2005 से पदस्थ हूं। लेकिन आज तक मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगे हैं। मेरे भी 15-16 साल के बच्चे हैं। मैं ऐसा कुकृत्य कैसे करूंगा। यहां पर मैं वेद के साथ कर्मकांड पढ़ाता हूं।


तीन बच्चों ने की शिकायत
महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ आश्रम के प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में आश्रम के तीन बच्चों के परिजनों ने (गुरुजी टीकाराम शर्मा की) शिकायत की है कि इन्होंने बच्चों के साथ शारीरिक शोषण किया है। शिकायत के बाद पीड़ित बच्चों को बुलाकर पूछा गया तो उन्होंने भी कहा कि उनका शोषण हुआ है। वहीं, इस मामले पर जब गुरुजी से बात की तो उन्होंने ऐसा कृत्य करने से मना कर दिया। इस मामले में बच्चों के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed