फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: Assistant director committed suicide by hanging himself, objected to his wife's studies

MP News: सहायक निदेशक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पत्नी की पढ़ाई से एतराज, पत्नी को पढ़ाई के लिए करता था मना

Fri, 27 Dec 2024 10:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 10:13 PM IST
सार

छतरपुर में असिस्टेंट डायरेक्टर रामकुमार त्रिवेदी ने पत्नी की पढ़ाई और नौकरी की तैयारी से असहमति के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी मृदाक्षी ने परिवार और पढ़ाई दोनों संभालने की बात कही, लेकिन पति को ऐतराज था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
MP News: Assistant director committed suicide by hanging himself, objected to his wife's studies
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर रामकुमार त्रिवेदी ने शुक्रवार सुबह अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक की पत्नी मृदाक्षी त्रिवेदी ने बताया कि उनके पति को उनकी पढ़ाई और नौकरी की तैयारी से ऐतराज था।
विज्ञापन


मामले की जानकारी
रामकुमार त्रिवेदी (42), निवासी महू, छतरपुर के सटई रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में पत्नी मृदाक्षी और डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ रहते थे। गुरुवार रात उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा, "जिंदगी में एक समय आता है, जब व्यक्ति को तय करना होता है कि अब उसे पन्ना पलटना है या किताब बंद करनी है।"
विज्ञापन


पत्नी के अनुसार, शुक्रवार सुबह रामकुमार ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। जब उन्होंने दरवाजा तोड़कर पड़ोसियों और पुलिस को बुलाया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी का बयान
मृदाक्षी ने कहा, "मेरी पढ़ाई को लेकर पति को हमेशा आपत्ति रहती थी। बीएड की परीक्षा के लिए जाने को लेकर हुई बहस के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। मैं पढ़ाई के साथ-साथ परिवार और बच्ची की पूरी जिम्मेदारी निभा रही थी। मुझे नहीं पता था कि वह इस हद तक परेशान थे।"

मृदाक्षी, जो इंदौर की मेडिकैप यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुकी हैं, बीएड की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने कहा, "काश, वे मुझसे इस बारे में खुलकर बात करते; मैं पढ़ाई छोड़ देती। अब सबकुछ खत्म हो गया।"


मृतक की सास का दर्द
मृदाक्षी की मां रेखा तिवारी ने कहा, "हमने बेटी को बड़े नाजों से पाला और पढ़ाया। पढ़े-लिखे दामाद से शादी की, लेकिन हमें नहीं पता था कि यही पढ़ाई उसकी जिंदगी तबाह कर देगी। क्या आज के दौर में बेटी का पढ़ा-लिखा होना अभिशाप बन गया है?" पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed