फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Application for euthanasia submitted along with family in Chhatarpur SP office accepted gave receipt

MP News: छतरपुर में परिवार सहित इच्छा मृत्यु का सौंपा आवेदन, एसपी कार्यालय ने स्वीकार कर दे दी पावती

Mon, 18 Nov 2024 10:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 10:23 PM IST
सार

महिला ने परिवार सहित इच्छा मृत्यु का आवेदन सौंपा तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्वीकार कर पावती दे दी। थानेदार की प्रताड़ना से पीड़ित परिवार ने आवेदन में साफ लिखा, उसका आवेदन स्वीकार कर प्रार्थी और उसके परिवार को इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें।

विज्ञापन
MP News Application for euthanasia submitted along with family in Chhatarpur SP office accepted gave receipt
इच्छा मृत्यु का आवेदन करने वाला परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर आपने सुना होगा कि मध्यप्रदेश अजब है और बड़ा गजब है। लेकिन यहां के अधिकारी भी अजब-गजब हैं। ताजा मामला छतरपुर जिले से निकलकर आया है, जहां पुलिस से प्रताड़ित महिला और उसके परिवार का है। जहां उन्होंने आवेदन देकर इच्छा मृत्यु मांगी तो उन्हें बाकायदा उसकी रिसीविंग देते हुए अप्रत्यक्ष सहमति दे दी है। जो आवेदन अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


छतरपुर में अब अधिकारियों के अलग की कारनामे और कार्यप्रणाली सामने आ रही है, जिसमें की सवालिया निशान लग रहे हैं। यहां छतरपुर पुलिस की अजब और गजब कहानी सामने आई है, जहां पर एक महिला ने अपने पूरे परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर इच्छा मृत्यु मांगी तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महिला के आवेदन को स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक की मोहर लगाकर आवेदन स्वीकार कर लिए। जबकि आवेदन में साफ लिखा है कि उसका आवेदन स्वीकार कर प्रार्थी व उसके परिवार को आत्महत्या की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें।
विज्ञापन




बताते चलें कि हरपालपुर निवासी शोभा जरिया ने आवेदन में बताया कि हरपालपुर थानेदार पुष्पक शर्मा से पूरा परिवार परेशान है। थानेदार पुष्पक शर्मा सीएम हेल्पलाइन की शिकायत कटवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायत न काटने पर उनके परिजनों पर फर्जी केस लगा दिए और रात में 12-12 बजे तक थाने में बैठाकर दबाव बनाकर शिकायत कटवा ली।पीड़ित परिवार ने बताया कि वह हरपालपुर थानेदार से बेहद परेशान है और न्याय के लिए दर-दर भटकने के बाद भी कहीं उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इच्छा मृत्यु मांगी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इच्छा मृत्यु का आवेदन दिया है, जिस पर मोहर लगाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रिसीविंग भी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed