फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP LS Election 2024 SP may field actor Abhishek Bachchan from Khajuraho

MP LS Election: खजुराहो से अभिनेता अभिषेक बच्चन को उतार सकती है सपा, ऐसा है यहां का चुनावी गणित

Mon, 18 Mar 2024 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 08:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की खजुराहो सीट से क्या होने वाला है, यह सब सपा हाईकमान ने अपने पास तक सीमित रखा है। चर्चा है कि समाजवादी पार्टी अभिनेता अभिषेक बच्चन को उतार सकती है। हालांकि, सपा का कहना है कि अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
MP LS Election 2024 SP may field actor Abhishek Bachchan from Khajuraho
खजुराहो से अभिनेता अभिषेक बच्चन को उतारकर सकती है सपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इसकी मुख्य वजह यहां से समाजवादी पार्टी-इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, जिसमें किसी बड़े अभिनेता को सपा अपना चेहरा बन सकती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खजुराहो लोकसभा सीट पिछले दो दशक से बीजेपी के कब्जे वाली सीटों में गिनी जाती है। यहां से फिलहाल प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सांसद हैं और भाजपा ने उन्हें दोबारा टिकट देकर रिपीट किया है। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन सोशल मीडिया में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ जूनियर बच्चन उर्फ अभिषेक बच्चन की फोटो वायरल हो रही है, जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि वो खजुराहो से बीजेपी के खिलाफ बड़े चेहरे हो सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो कहीं न कहीं सांसद वीडी शर्मा को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
विज्ञापन


आपको बता दें, खजुराहो लोकसभा सीट में 20 लाख से अधिक मतदाता हैं। जो तीन जिले की आठ विधानसभाओं में निवासरत हैं। इसमें कटनी, पन्ना और छतरपुर शामिल है। लेकिन इन सबमें महत्वपूर्ण भूमिका कटनी निभाता है। चूंकि कटनी जिले में चार विधानसभा सीट है, जिसकी बड़वारा सीट शहडोल लोकसभा में आती है तो मुड़वारा, बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ विधानसभाएं खजुराहो लोकसभा में शामिल हैं। जहां इस बार सात लाख 44 हजार 281 मतदाता अपना बहुमूल्य वोट देकर सांसद चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात अगर 2019 लोकसभा चुनाव की करें तो यहां से वीडी शर्मा बीजेपी से तो कांग्रेस कविता सिंह चुनाव लड़ी थीं। वहीं, वीर पटेल समाजवादी पार्टी के चेहरे के रूप दिखाई दिए थे। हालांकि, जनता ने कविता सिंह को तीन लाख 81 हजार वोट दिए थे तो वीर सिंह को महज 40 हजार 996 वोट पाकर संतुष्ट होना पड़ा था। वहीं, वीडी शर्मा आठ लाख 11 हजार से अधिक वोट मिले, जो चार लाख से भी ज्यादा वोट से जीत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस बार का चुनावी गणित अलग है। एक तरफ वीडी शर्मा को न सिर्फ मोदी के चहेरे का फायदा मिलेगा तो वहीं सपा प्रत्याशी अगर अभिषेक बच्चन होते हैं तो न सिर्फ अखिलेश यादव, बल्कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के साथ बच्चन परिवार मिलकर चुनाव लड़ेगा।


ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस बार का खजुराहो लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प होगा। वहीं, जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता लागू करते हुए धारा-144 भी लगा दी है। फिलहाल, चुनावी तैयारी की जानकारी देते हुए जिला उप निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने बताया कि खजुराहो लोकसभा में इस बार 8,468 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जिसे मिलाकर कुल 7,44,281 मतदाता हैं। इसमें महिला तीन लाख 80 हजार 566 तो पुरुष तीन लाख 63 हजार 702 और अन्य 13 वोटर्स शामिल हैं, जिनके लिए एक नया मतदान केंद्र शामिल करते हुए कुल 869 मतदान केंद्र बनाए हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव में राजनैतिक तौर से पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 36 लोगों की उड़नदस्ता टीम बनाई है। इसके साथ ही 13 निगरानी समिति टीम (SST) और आठ वीडियो सर्विलेंस टीम गठित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed