फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Mother and daughter who went to pick up children with police were beaten up by in-laws in Chhatarpur

Chhatarpur: महिला अपनी मां और पुलिस के साथ अपना बच्चा लेने गई थी, ससुराल वालों ने निर्वस्त्र कर पीटा

Sat, 29 Oct 2022 10:06 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 10:06 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला अपने मायके से अपनी मां और पुलिस के साथ ससुराल में अपना बच्चा लेने गई थी। वहां पहुंचते ही ससुराल वालों ने मां और बेटी को जमकर पीटा।

विज्ञापन
Mother and daughter who went to pick up children with police were beaten up by in-laws in Chhatarpur
पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में हरपालपुर नगर की एक महिला की शादी निकटवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के ग्राम तेली पहाड़ी थाना महोबकंठ जिला महोबा में हुई थी। पति से विवाद के चलते वह अपने मायके में रह रही थी। वह अपने बच्चे को लेने के लिए थाना हरपालपुर में रिपोर्ट लिखवाने आई थी। करीब 15 दिन पहले हरपालपुर थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर दीनानाथ गुप्ता ने बिना थाने में रवानगी डाले महिला के साथ एक निजी मारुति कार में सवार होकर महिला के बच्चे को लेने ग्राम तेली पहाड़ी पहुंच गए।

विज्ञापन


बता दें कि वहां से स्कूल से बच्चे को लेकर मारुति वैन में बैठाया और वापस हरपालपुर आने लगे। इसकी जानकारी महिला के ससुराल वालों को लगी तो उन्होंने हरपालपुर पुलिस जवानों को अपमानति करते हुए महिला और उसकी मां के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और वह निर्वस्त्र हो गई। मारुति वैन से बच्चे को निकाला और उसे लेकर चले गए।
विज्ञापन


इस बीच हरपालपुर पुलिस असहाय बनी रही। पीड़ित महिला ने महोबा एसपी को आप बीती बताई। एसपी के निर्देश पर थाना महोबकंठ में ज्ञानचंद्र (32), बृजेंद्र (28), राम कृपाल, रोशनी और शोभा रानी अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना रवानगी डाले और स्थानीय पुलिस को बिना सूचना पहुंचे...
महिला के कहने पर हरपालपुर थाना के एसआई दीनानाथ गुप्ता थाने में बिना रवानगी डाले एक आरक्षक को साथ लेकर महोबकंठ के तेली पहाड़ी गए। वहां भी उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया, उसका सहयोग नहीं लिया, जिससे यह घटना घटी और उन्हें अपमानित होना पड़ा। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग और मप्र महिला आयोग में शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है।


मैं इस मामले को दिखवाता हूं...
इस संबंध में नौगांव एसडीओपी शशांक जैन का कहना है कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। मैं इसे दिखवाता हूं, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed