{"_id":"65c604d98a62c8e7e007f690","slug":"man-died-after-being-hit-by-train-in-korba-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद बजती रही मोबाइल की घंटी: ट्रेन की चपेट में आने से चंदन की मौत, हादसा या आतमहत्या की कहानी में उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के बाद बजती रही मोबाइल की घंटी: ट्रेन की चपेट में आने से चंदन की मौत, हादसा या आतमहत्या की कहानी में उलझी
Fri, 09 Feb 2024 04:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:29 PM IST
सार
कोरबा में ट्रेन की चपेट में आकर एक शख्स ने जान दे दी। मौत के बाद उसके फोन की घंटी बजती रही है। बताया जा रहा है कि उसके कान में एयरफोन लगा था। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोरबा रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा रेलवे स्टेशन के सामने शुक्रवार सुबह ट्रैक पर पर सुबह हुई घटना में चंदन नामक व्यक्ति की मौत हो गई। 40 वर्षीय चंदन जांजगीर चांपा जिले का निवासी बताया जा रहा है। उसके कान में एयरफोन लगा हुआ था। मौत के बाद भी उसके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उसकी मौत के पीछे का असली कारण क्या रहा होगा, इस बारे में जांच करने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेलवे ट्रैक पर चंदन मालगाड़ी की चपेट में आ गया। वह अभिषेक केडिया की फर्म में कर्मचारी था, जो रेलवे के लिए काम करती है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के कोरबा प्रभारी आरएस चंद्रा ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है। मामला दर्ज करने के साथ आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में कोरबा रेलवे जीआरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक चंदन कि चांपा अपने निवास स्थान से रेलवे स्टेशन तक रोज साइकिल से आता था। इसके बाद कोरबा रेलवे स्टेशन पर उतरकर साइड में चल रहे काम का देख रेख करता था। आज सुबह ट्रेन से उतरा उसके बाद आसपास घूम रहा था। स्टेशन के दो नंबर पटरी पर मालगाड़ी खड़ी हुई थी, जहां पहिए के नीचे आकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
