फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Loss of farmers due to severe cold crops of gram arhar lentils and vegetables destroyed due to frost

MP News: कड़ाके की ठंड से किसानों का नुकसान, पाला पड़ने से चना, अरहर, मसूर और सब्जियों की फसल हुई चौपट

Thu, 12 Jan 2023 05:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 05:16 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। छतरपुर के बक्सवाहा में तापमान में गिरावट के कारण पाले की चपेट में आई फसलें खराब हो गई हैं। किसानों को फसलों के खराब होने के चलते काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Loss of farmers due to severe cold crops of gram arhar lentils and vegetables destroyed due to frost
पाला पड़ने से फसलें खराब (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के बकस्वाहा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई कड़ाके की सर्दी  के चलते पाला पड़ने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। पाले का बुरा असर खेतों में खड़ी चना, अरहर, मसूर, सहित सब्जियों  की फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ा है। तापमान गिरने से चना, मसूर, बटरा, आलू, टमाटर, बैंगन, शिमला मिर्च की फसलें पाला की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के चलते पिछले लंबे समय से फसलें बर्बाद हो रही हैं। पिछली फसल के दौरान अधिक वर्षा ने फसलों को बर्बाद कर दिया था, इस बार भी मुश्किल से खाद बीज जुटाकर समय पर फसलों की बुआई की थी। इस समय चना और अरहर की फसल काफी अच्छी थी, मगर उसे पाले ने बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सब्जी उत्पादक किसानों का कहना है कि सब्जी की पैदावार में अधिक लागत आ रही है। वहीं, तापमान में आई गिरावट के चलते फसलों को पाले से काफी नुकसान हुआ है। मसूर और चने की फसल बोने वाले नितिन चौरसिया, फेरन लोधी ने बताया कि मसूर और चने की फसल में पाले से काफी नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में तामपान में और गिरावट आने की आशंका से किसान अपनी फसलों को लेकर काफी चिंतित हैं। किसान बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग कर रहा है, जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed