फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Infrastructure of Transport Nagar will change in Chhatarpur Collector inspected the guidelines

Chhatarpur: ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी आधारभूत संरचना, कलेक्टर ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Thu, 04 May 2023 06:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 May 2023 06:29 PM IST
सार

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा गुरुवार को शहर में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की आधारभूत संरचना में सुधार करने के लिए निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम बलवीर रमण, सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
Infrastructure of Transport Nagar will change in Chhatarpur Collector inspected the guidelines
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने ट्रांसपोर्ट नगर में पानी की टंकी, सुलभ शौचालय, पार्किंग एरिया, पुलिस चौकी और स्ट्रीट लाइट लगाने तथा विद्युत खंभे व्यवस्थित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर के दुकानदारों और संघ के लोगों की समस्याएं को भी सुनकर नगरपालिका, एमपीईबी को समाधान करने एवं आवश्यक आधारभूत संरचना को व्यवस्थित ढंग से विकसित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि पानी की टंकी से कनेक्शन चालू करें और सुलभ शौचालय एवं पूरे एरिया की नियमित सफाई कराएं। स्ट्रीट लाइट चालू करें और पार्किंग प्वांइट निश्चित हो। कलेक्टर ने नगर पालिका को कैंप आयोजित कर ट्रांसपोर्ट नगर के दुकानदारों व लोगों की नल कनेक्शन सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही ट्रैफिक पुलिस और थाना प्रभारी को पेट्रोलिंग करने एवं पुलिस चौकी चालू करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी से कचरा गाड़ी में कचरा डालने की अपील करते हुए कहा कि बाहर से दुकानों को ट्रांसपोर्ट नगर में ही शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed