फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   In Chhatarpur, two sides used sticks in the electoral rivalry, half a dozen injured in the bloody conflict

Chhatarpur News: चुनावी रंजिश में दो पक्षों में चलीं लाठियां, खूनी संघर्ष में आधा दर्जन घायल

Sun, 31 Jul 2022 10:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 10:17 AM IST
सार

छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुरवारी में दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में शनिवार को बीच सड़क पर विवाद हो गया, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
In Chhatarpur, two sides used sticks in the electoral rivalry, half a dozen injured in the bloody conflict
छतरपुर में दो पक्षों में विवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुरवारी में दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में शनिवार को बीच सड़क पर विवाद हो गया, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


अलीपुरा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रमोद रोहित ने बताया कि एक पक्ष के मोनू सेंगर, अरविंद सेंगर सहित एक अन्य व्यक्ति को चोटें आयीं हैं, जबकि दूसरे पक्ष के घायलों की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के विरूद्ध बढ़ा-चढ़ा कर शिकायती आवेदन देकर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, मामले में लड़ाई के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों तरफ से जमकर लाठियां भांजी जा रही हैं। घायलों को अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीपुरा थाना प्रभारी प्रमोद रोहित ने बताया कि विवाद चुनावी रंजिश का है। हारे और जीते प्रत्याशियों के पक्षधरों में वोट न देने के चलते पहले जुबानी जंग शुरू हुई, फिर खूनी संघर्ष में लाठियां चलीं, दोनों के आवेदनों पर जांच चल रही है। घायलों की MLC कराई गई है डॉक्टरी जांच रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed