फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   In Chhatarpur, if the hospitality is not received according to tradition, the dacoits wreaked havoc on the dalit, entered the house and beat him with sticks.

MP News: गांधी के देश में यह कैसा अन्याय, दलित झुककर इज्जत नहीं देते, इस वजह से दबंगों ने घर में घुसकर पीटा

Fri, 15 Jul 2022 12:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 12:21 PM IST
सार

छतरपुर जिले के हरपालपुर में दबंगों ने दलित परिवार पर कहर छाया। रास्ते से गुजरते समय दलित परिवार ने उठ कर सम्मान नहीं किया तो दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी, जिसमें पुरुष-महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं।

विज्ञापन
In Chhatarpur, if the hospitality is not received according to tradition, the dacoits wreaked havoc on the dalit, entered the house and beat him with sticks.
थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में सामंतवाद और दबंगई का मामला सामने आया है। जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के अमा गांव में पुरानी रंजिश और आदर-सत्कार न करने के चलते दबंगों ने हरिजनों पर कहर बरपाया है। घटना गुरुवार देर शाम की है, जहां गांव की हरिजन बस्ती इलाके में घर में घुसकर दलित परिवार को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे भी शामिल हैं। जिनके हाथ पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सरेआम मारपीट की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। आरोप है कि दबंगों ने हरिजन बस्ती के लोगों के साथ मार-पीट के साथ ही महिलाओं से बदसलूकी की है। वहीं, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी अनुसार अमां गांव निवासी दयाराम अहिरवार ने  रिपोर्ट में बताया कि मैं और बिंदिया बाई, पूजा अहिरवार, सरोज अहिरवार, पुष्पेंद्र अहिरवार, गोविंद अहिरवार, सुंगन्ध अहिरवार, दीपचंद्र अहिरवार, बृजेन्द्र अहिरवार अपने घर में थे। तभी देर शाम 7-8 बजे के करीब गांव के ही दबंग लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आये और पुरानी रंजिश में गाली-गलौच करने लगे, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि तुम लोगों के मोहल्ले में हम लोग आते या गुजरते हैं तो तुम लोग चारपाई और कुर्सियों चबूतरों पर बैठे रहते हो उठकर और झुककर इज्जत नहीं देते, जबकि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और अब तुम उसको तोड़ रहे हो और बस इसी बात को लेकर उन्होंने जवाब दे दिया, जिसमें तू-तू-मैं-मैं हो गई और विवाद हो गया। जहां फिर वह लाठी-डंडों से लैस होकर आए और घर में घुसकर आतंक का तांडव करते हुए बच्चों, महिलाओं, पुरुषों सहित सभी के साथ जमकर मारपीट कर दी। 

आरोपियों द्वारा घर के अंदर घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी कर उन्हें और बच्चों को भी पीटा जिसमें, आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर बचाया, जिसके बाद वह गांव के सरपंच के साथ थाना हरपालपुर पहुंचकर शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थाने में मामला दर्ज 
मामले में हरपालपुर थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 323, 294, 506, 34 एवं SCST एक्ट की धारा 3(1)द, 3(1)घ, 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज करते हुए विवेचन और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed