{"_id":"62ef306ba04f075d974e6af8","slug":"in-chhatarpur-a-six-year-old-child-was-crushed-by-bike-riders-leaving-the-innocent-in-the-opd-of-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: छह साल के बच्चे को बाइक सवारों ने कुचला, जिला अस्पताल की ओपीडी में मासूम को छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: छह साल के बच्चे को बाइक सवारों ने कुचला, जिला अस्पताल की ओपीडी में मासूम को छोड़कर भागे
Sun, 07 Aug 2022 08:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:54 AM IST
सार
छतरपुर में एक मासूम बच्चे को बाइक सवारों ने कुचल दिया, हादसे के बाद आरोपी बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और ओपीडी में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में एक मासूम बच्चे को बाइक सवारों ने कुचल दिया, हादसे के बाद आरोपी बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और ओपीडी में छोड़कर भाग गए। बच्चे के पिता क़य्यूम खान ने बताया कि वह छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोरिया मोहल्ले के रहने वाले है। पानी की टंकी के पास सड़क की ढाल पर उनका 6 साल का बच्चा अजहर खेल रहा था। उसी समय दो लड़के बाइक से गुजरे और बच्चे को टक्कर मार दी, हादसे में बच्चे के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं हैं।
वहीं, जो लोग हादसे के बाद उसे अस्पताल लेकर आए थे उसकी गंभीर हालत देखकर छोड़कर भाग गए। इसलिए पता नहीं चल सका कि आरोपी कौन हैं। वहीं बच्चे के पिता का कहना है कि हादसे के पीछे मेरा बच्चा भी जिम्मेदार है वह सड़क पर खेल रहा था। इसलिए मैंने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
वहीं, जो लोग हादसे के बाद उसे अस्पताल लेकर आए थे उसकी गंभीर हालत देखकर छोड़कर भाग गए। इसलिए पता नहीं चल सका कि आरोपी कौन हैं। वहीं बच्चे के पिता का कहना है कि हादसे के पीछे मेरा बच्चा भी जिम्मेदार है वह सड़क पर खेल रहा था। इसलिए मैंने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
