फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   here was a tussle over the Harpalpur City Council chair two CMOs still work stalled employees upset

MP News: हरपालपुर नगर परिषद कुर्सी को लेकर मची खींचतान, दो-दो सीएमओ फिर भी काम ठप्प, कर्मचारी परेशान

Sun, 01 Jan 2023 08:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 08:57 AM IST
सार

नगर परिषद में दो-दो सीएमओ कुर्सी के लिए आपस में नूराकुश्ती कर रहे हैं। नगरीय निकाय एवं आवास विभाग के आदेश से प्रताप सिंह खेंगर को मकरोनिया सागर से हरपालपुर नगर परिषद में सीएमओ के पद पर ट्रांसफर किया हैं।

विज्ञापन
here was a tussle over the Harpalpur City Council chair two CMOs still work stalled employees upset
हरपालपुर नगर परिषद में कुर्सी की खींचतान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमेशा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली हरपालपुर नगर परिषद एक फिर से अखाड़ा बनी हुई है। नगर परिषद में दो-दो सीएमओ कुर्सी के लिए आपस में नूराकुश्ती कर रहे हैं। नगरीय निकाय एवं आवास विभाग के आदेश से प्रताप सिंह खेंगर को मकरोनिया सागर से हरपालपुर नगर परिषद में सीएमओ के पद पर ट्रांसफर किया हैं। उन्होंने शुक्रवार को हरपालपुर नगर परिषद में जॉइनिंग की, लेकिन पूर्व से पदस्थ सीएमओ शीतल भलावी का ट्रांसफर नहीं होने से नगर परिषद में सीएमओ की कुर्सी को लेकर घमासान मच सकता हैं। नगर परिषद में दो-दो सीएमओ होने के चलते कर्मचारी भी पशोपेश में हैं आने वाले समय मे वो किस सीएमओ के आदेश माने।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सैर करने पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, जंगल सफारी कर किया बाघ का दीदार
विज्ञापन


सीएमओ शीतल भलावी पिछले दो सालों से यहां पदस्थ हैं। उनका ट्रांसफर हुआ नहीं शासन दूसरा सीएमओ नगर परिषद में भेज दिया हैं। शासन का आदेश का पालन करते हुऐ सीएमओ शीतल भलावी ने सीएमओ प्रताप सिंह खेंगर को जॉइन तो करवा दिया। जॉइन करने के बाद नवागत सीएमओ अवकाश पर चले गए। इससे पहले भी सीएमओ प्रताप सिंह खेंगर दो बार हरपालपुर नगर परिषद में सीएमओ के पद पर स्थानान्तरण होकर आए लेकिन दोनों बार एक सप्ताह से ज्यादा दिन तक हरपालपुर में नहीं रुक सके, इस बार भी शासन के एकतरफा आदेश के चलते उनको सीएमओ का प्रभार मिलना मुश्किल नज़र आ रहा है। क्योंकि पूर्व से पदस्थ सीएमओ शीतल भलावी का ट्रांसफर नहीं होने से उनका सीएमओ का प्रभार छोड़ने का कोई उचित कारण नज़र नहीं आता है। ऐसे में आने वाले दिनों में नगर परिषद का पूरा काम ठप पड़ सकता है। वैसे भी नई परिषद के बाद नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल  सीएमओ शीतल भलावी में मतभेद के चलते ना तो कोई विकास कार्य हो रहा है और ना ही कोई नया काम। अब दो दो सीएमओ आने से कर्मचारी परेशान हैं कि आखिर वह किस सीएमओ के पास जाएं और किसे अपना अधिकारी मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed