{"_id":"63eb485f69489999bc070fd7","slug":"grand-farewell-of-ti-who-disputed-fir-with-mla-people-posted-on-social-media-in-support-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: विधायक से FIR पर विवाद करने वाले TI की भव्य विदाई, लोगों ने सोशल मीडिया पर समर्थन में डाली पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विधायक से FIR पर विवाद करने वाले TI की भव्य विदाई, लोगों ने सोशल मीडिया पर समर्थन में डाली पोस्ट
Tue, 14 Feb 2023 02:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:07 PM IST
सार
भाजपा विधायक से एफआईआर दर्ज करने के मामले पर नोंक-झोंक करने वाले लवकुशनगर के थाना प्रभारी हेमंत नायक को लोगों ने भव्य विदाई दी।
विज्ञापन
टीआई हेमंत नायक को लोगों ने दी भव्य विदाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के लवकुशनगर में MLA और थाना प्रभारी के मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी। टीआई और भाजपा विधायक की नोंक-झोंक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने टीआई को तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच कर दिया था। वहीं, अब इस घटनाक्रम और कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी हेमंत नायक को नगर वासियों ने भावभीनी विदाई देते हुए विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक से नोंक-झोंक के बाद किए गए हैं लाइन हाजिर
- फोटो : अमर उजाला
जानिए क्या था मामला
दरअसल रविवार रात थाने चंदला से BJP विधायक राजेश प्रजापति FIR दर्ज कराने के लिए लवकुशनगर थाने पहुंचे थे, जहां टीआई ने झूठा मामला बताते हुए केस दर्ज करने से मना कर दिया था, जिसके बाद विधायक थाने के दरवाजे पर ही धरना देने के लिए बैठ गए थे। थाना प्रभारी हेमंत नायक और विधायक राजेश प्रजापति के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामले को तूल पकड़ता देख एसपी ने थाना प्रभारी हेमंत नायक को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया था। इस घटनाक्रम के बाद थाना प्रभारी के समर्थन में लवकुशनगर के लोगों ने प्रत्यक्ष और सोशल मीडिया पर समर्थन करते हुए पोस्ट डाली और थाना प्रभारी को हर्षोल्लास से भव्य विदाई दी।
वहीं, जानकारों का ये भी कहना है कि अब ब्राम्हण समाज लवकुशनगर में विधायक की तानाशाही और थाना प्रभारी के समर्थन में बड़ा आंदोलन करेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन