{"_id":"63feefbdbe19690d060657e8","slug":"farmer-electrocuted-while-driving-a-motor-in-chhatarpur-died-due-to-drowning-in-a-well-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छतरपुर में मोटर चलाते समय किसान को लगा करंट, कुएं में गिरकर डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छतरपुर में मोटर चलाते समय किसान को लगा करंट, कुएं में गिरकर डूबने से मौत
Wed, 01 Mar 2023 12:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:10 PM IST
सार
ग्राम बरायचखेरा में खेत पर विद्युत मोटर चलाते समय करंट लगने से एक किसान कुएं में गिर गया और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
किसान के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरायचखेरा में खेत पर विद्युत मोटर चलाते समय करंट लगने से एक किसान कुएं में गिर गया और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।
जानकारी के मुताबिक बरायचखेरा निवासी दशरथ पटेल सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने खेत पर विद्युत मोटर चालू करने पहुंचा था। जहां, वह करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगने से दशरथ कुएं में जा गिरा और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दशरथ को तैरना नहीं आता था। घटना के बाद दशरथ को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां, पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।