{"_id":"63b12eeb15c9f51c58157cb6","slug":"drunk-husband-did-not-let-her-sleep-all-night-then-wife-ate-poison-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शराब के नशे में पति ने रात भर सोने नहीं दिया तो पत्नी ने खाया जहर, बोली तंग आ गई हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शराब के नशे में पति ने रात भर सोने नहीं दिया तो पत्नी ने खाया जहर, बोली तंग आ गई हूं
Sun, 01 Jan 2023 02:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 01 Jan 2023 02:40 PM IST
सार
छतरपुर में एक शराबी पति ने रात भर सोने नहीं दिया और पत्नी को परेशान करता रहा, पति की हरकतों से तंग आकर पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। महिला को गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में पति द्वारा पत्नी को रात भर नहीं सोने देने और परेशान करने का मामला सामने आया है। जिसके चलते परेशान होकर पत्नी ने सुबह उठते ही जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जब महिला की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव का है जहां की रहने वाली 26 वर्षीय गौरीबाई पटेल (पति- मातादीन पटेल) ने पति की शरारतों से परेशान होकर जहर खाकर जान देने का प्रायास किया है। अस्पताल में घायल गौरी बताती है कि उसकी शादी को छह साल हो चुके हैं उसके क्रमशः पांच और दो साल के बच्चे हैं। घर में खेती-बारी से परिवार का खर्च चलता है। उसपर भी पति जो काम करता है उसकी शराब पी लेता है। बीती रात भी कुछ ऐसा जी हुआ कि पति रात को खा-पीकर पार्टी मनाकर आया और शराब के नशे में परेशान करने लगा और सोने नहीं दे रहा था। बच्चे जाग गए तो उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे वह रोने लगे। पति मना करने पर भी नहीं माना और शराब के नशे में ड्रामाकर परेशान करता रहा।
गौरी ने बताया कि पति ने मेरे बिस्तर पर ही बाथरूम कर दी थी तो, मैंने साथ लेटने से मना कर दिया था और अलग सोने को कहा तो विवाद और बढ़ गया, जिससे पति की हरकतों से परेशान होकर मैंने घर में रखी कीटनाशन दवा खा ली। पति अब भी शराब के नशे धुत्त और होश में नहीं था और जब हालत खराब हुई तो मायके फोन लगाया तो वह हमें अस्पताल लेकर आये। अगर समय रहते वह अस्पताल नहीं लाते तो मैं जीवित न बचती। मैं तो तंग आ गई हूं ऐसे पति से।
विज्ञापन
पति बोला अब नहीं होगा ऐसा..
मामले में गौरीबाई के पति से बात की तो उसने भी घर में रात में विवाद होने की बात स्वीकारी और आगे से ऐसा न करने की बात कही है। तो वहीं, पत्नी गौरी अब परिवारिक विवाद और मामले के चलते पुलिस कंप्लेन न करने की बात कह रही है।