{"_id":"6323e9819520ea65cb3b96a4","slug":"district-report-card-of-the-school-education-department-chhatarpur-got-the-first-place-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: स्कूल शिक्षा विभाग के जिला रिपोर्ट कार्ड में छतरपुर को प्रदेश में पहला स्थान, कलेक्टर ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: स्कूल शिक्षा विभाग के जिला रिपोर्ट कार्ड में छतरपुर को प्रदेश में पहला स्थान, कलेक्टर ने दी बधाई
Fri, 16 Sep 2022 08:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 08:42 AM IST
सार
स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश ने 15 सिंतबर को कक्षा पहली से आठवीं तक के लिए सत्र 2022-23 में पहली तिमाही की जिला रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। छतरपुर जिले को पूरे प्रदेश मे पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
छतरपुर जिले ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश ने 15 सिंतबर को कक्षा पहली से आठवीं तक के लिए सत्र 2022-23 में पहली तिमाही की जिला रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। जिसमें जून, जुलाई और अगस्त 2022 में संपादित हुए हर कार्य और उपलब्धि के आधार पर जिलों को नंबर दिए गए है। जिला रिपोर्ट कार्ड के अनुसार छतरपुर जिले को पूरे प्रदेश मे पहला स्थान मिला है।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग और जिले के सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए दायित्वों के निर्वहन और कार्यों की गुणवत्ता की सराहना की है। रिपोर्ट में प्राथमिकता के आधार पर कई कार्य बिंदु निर्धारित किए गए थे। जिनमें कृत कार्यों को सामने रख जिलों की रिपोर्ट और रैकिंग बनाई गई है। इन कार्याें को मुख्यतः बच्चों के नामांकन एवं ठहराव, गुणवत्ता पूर्ण शैक्षिक उपलब्धियां, शिक्षकों का व्यवसायिक विकास, समानता, अद्योसंरचना एवं भौतिक सुविधाएं और सुशासन प्रक्रियाएं आदि को छह मुख्य भागों में बाटा गया है।
इन सभी को मिलाकर छतरपुर जिले ने 100 में से 83.81 अंक प्राप्त करते हुए ए ग्रेड में रहते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिसमें कुल 32 सूचकांक सम्मिलित हैं। इनमें प्रत्येक तिमाही की प्राथमिकता के अनुसार समसामायिक रूप से परिवर्तन किए जाते रहेंगे।