{"_id":"6325c0d8382e103a854a2fc3","slug":"dalit-young-man-genitals-cut-off-on-a-small-matter-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: छतरपुर में छोटी सी बात पर दलित युवक का गुप्तांग काटा, हैरान करने वाली है कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: छतरपुर में छोटी सी बात पर दलित युवक का गुप्तांग काटा, हैरान करने वाली है कहानी
Sat, 17 Sep 2022 06:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Sep 2022 06:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर में चाकू से हमला कर एक दलित युवक का गुप्तांग काट दिया गया। बदमाशों ने युवक से नशे के लिए पैसे मांगे तो युवक ने इनकार कर दिया था। इस बात से नाराज होकर बदमाशों ने गुप्तांग काट दिया। मामला छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
दलित युवक का गुप्तांग काटा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में एक दलित युवक के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के सामने का है। यहां वार्ड नंबर 5 के रहने वाले 18 साल के विकास पुत्र अनिल डुमार महोबा रोड निवासी के साथ शुक्रवार की रात करीब 8 बजे नशे के लिए खूबचंद्र रैकवार ने कुछ रुपये मांगे। रुपये नहीं देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर गाली-गलौज और उसके गले की चेन छुड़ाने लगा, इसकी शिकायत रात में परिजनों ने कोतवाली थाने में की थी।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार (17 सितंबर) की दोपहर करीब 1 बजे विकास अपने दोस्त के घर से जा रहा था। ऐसे में कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास सागर रोड पर खूबचंद्र और डामर मिले, जिन्होंने नशे की गोली खाने की मांग की तो विकास ने मना कर दिया। ऐसे में दोनों ने रुपये मांगे और नहीं देने पर गले की चेन मांगने लगे। उसने गले की चेन नहीं दी तो चाकू से उसके कमर के नीचे गुप्तांग पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से विकास घायल होकर गिर गया, जिसे कलेक्ट्रेट के सामने एसपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों ने देखा और उसे उठाकर तत्काल जिला अस्पताल लेकर आये, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल युवक का आरोप है कि रात को इन दोनों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत उसने कोतवाली थाने मे दी थी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी लगने पर सीएसपी लोकेंद्र सिंह, सिटी कोतवाली टीआई और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
