{"_id":"63b10cb2d8d7fd406e34633f","slug":"cold-beginning-of-the-new-year-in-chhatarpur-sun-hidden-in-the-clouds-on-the-first-day-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: नव वर्ष की सर्द शुरुआत, साल के पहले दिन बादलों में छुपा सूरज, रात में भी छाया रहा घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: नव वर्ष की सर्द शुरुआत, साल के पहले दिन बादलों में छुपा सूरज, रात में भी छाया रहा घना कोहरा
Sun, 01 Jan 2023 10:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:01 AM IST
सार
छतरपुर में कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत हुई। जहां रात में धुंध छाई रही तो वहीं सुबह के वक्त भी कोहरा छाया हुआ है।
विज्ञापन
रात में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में नव वर्ष की शुरुआत काफी सर्द रही। रात भर घने कोहरे की धुंध देखने को मिली। चारों तरफ फैली कोहरे की चादर से जहां यातायात प्रभावित रहा तो वहीं लोगों को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ा। कोहरे और धुंध का यह नजारा शहर के साथ-साथ पूरे जिले में छाया रहा। मौसम के मिजाज में अचानक आये इस परिवर्तन से लोगों को कड़ाके की ठंड से दो चार होना पड़ रहा है, तो वहीं राहगीरों को आने जाने में समस्या हो रही है। कड़ाके की सर्दी की बीच लोग नया साल मना रहे हैं।
सुबह के वक्त भी कोहरा छटा नहीं है। बादलों में धुंध छाई हुई है तो वहीं, हवाओं में सर्दी घुली हुई है। सूरज अब भी बादलों में छुपा हुआ है और लोग अपने घरों ने निकलने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
सुबह के वक्त भी कोहरा छटा नहीं है। बादलों में धुंध छाई हुई है तो वहीं, हवाओं में सर्दी घुली हुई है। सूरज अब भी बादलों में छुपा हुआ है और लोग अपने घरों ने निकलने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
