{"_id":"63d8cbebc1b2d318151cfb50","slug":"chhatarpur-young-man-who-came-to-meet-brother-in-law-wife-was-tied-to-a-tree-and-beaten-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: सरहज के प्यार में पागल जीजा, मिलने पहुंचा तो साले और ससुर ने पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: सरहज के प्यार में पागल जीजा, मिलने पहुंचा तो साले और ससुर ने पेड़ से बांधकर पीटा
Tue, 31 Jan 2023 01:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 31 Jan 2023 01:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से जीजा और सरहज की प्रेम लीला सामने आई है। यहां पर जीजा अपनी सरहज के प्रेम में इतना पागल हो गया कि तीन बच्चों की मां होने के बावजूद उसको दिल दे बैठा है।
विज्ञापन
सरहज से मिलने गए युवक की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन कई बार प्यार में पड़ा आदमी मूर्खता के चरम सीमा तक भी पहुंच जाता है। ऐसा ही एक मामला छतरपुर जिले से सामने आया है। ग्राम लुगासी के रहने वाले एक युवक को अपने साले की पत्नी से ही प्यार हो गया। प्यार भी इस कदर की वह पत्नी के होते हुए सरहज को अपने साथ रखना चाहता है। उसके लिए ससुराल पक्ष से लड़ रहा है। जब वह ससुराल में अपनी सरहज से मिलने पहुंचा तो साले और ससुर ने उसे इतना पीटा कि अब अस्पताल में इलाज लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि ग्राम लुगासी निवासी हरगोविंद प्रजापति के सिर में लगभग 12 टांके लगे हैं। उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। हरगोविंद ने बताया, वह अपने ममिया ससुर जमुना प्रजापति निवासी ग्राम कोटा की बहू सोनम प्रजापति से प्यार करता है। सोनम भी उससे प्यार करती है। हरगोविंद और सोनम दोनों शादीशुदा होने के बावजूद एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन परिवार ऐसा नहीं करने दे रहा। रविवार (29 जनवरी) की शाम हरगोविंद ग्राम कोटा में सोनम से मिलने पहुंचा तो उसके पति ओमप्रकाश, ससुर जमुना और दो अन्य चचेरे भाई भरत और हीरा प्रजापति ने उसे बुरी तरह पीटा। सोनम ने पीटते हुए हरगोविंद को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी चोट आ गई। आरोपियों ने पीटने के बाद खुद ही डायल 100 और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और घायल हरगोविंद को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
सोनम के पति ओमप्रकाश ने बताया, मेरी पत्नी अपने जीजा के साथ पहले भी भाग चुकी है। मेरा घर कोटा गांव में खेत में बना हुआ है, यहां जीजा मेरी पत्नी से छुप-छुपकर मिलने यह आता था। जब हम लोगों ने इसे रंगे हाथों पकड़ा और गांव वाले की मदद से इसके आशिकी का भूत वहीं पर उतार दिया। पकड़े जाने पर महिला के पति, घर और गांव वालों ने पकड़कर इतना मारा कि आशिक जीजा का चलना दूभर हो गया।
विज्ञापन
लाठी डंडों से पेड़ में बांधकर पीटा...
हरगोविंद प्रजापति पिता कन्हैया लाल निवासी लुगासी थाना नौगांव को रविवार देर रात डायल 100 पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था, जिसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। घायल ने बताया, रविवार रात करीब साढ़े सात बजे ग्राम कोटा थाना राजनगर गया था। यहां उसकी ममिया ससुराल है, यहां उसके साले ओमप्रकाश प्रजापति और हीरालाल प्रजापति ने देख लिया तो डंडों से हमला कर दिया।
हरगोविंद ने बताया, ओमप्रकाश प्रजापति की पत्नी सोनम के साथ दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, उससे मिलने और देखने के लिए गए थे, जिस कारण से साले ने देख लिया और डंडों से मारपीट कर दी। मारने के बाद एक पेड़ से बांध दिया और गांव के लोगों ने भी मारपीट की। जब गांव के लोग मार रहे थे तो सोनम ने बचाने आई, ऐसे में उसके साथ भी मारपीट की गई।
