फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Troubled by gambling addiction of her alcoholic husband, woman jumped into well with her children

Chhatarpur: शराबी पति के जुए की लत से परेशान महिला बच्चों संग कुएं में कूदी, दो मासूमों की मौत, मां की जान बची

Wed, 30 Oct 2024 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Oct 2024 05:52 PM IST
सार

छतरपुर के ग्राम भभुआ में रहने वाले अनिल पाल और उसकी पत्नी रामकली के बीच अक्सर विवाद होता था। अनिल शराबी है और जुआ खेलने का आदी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आई महिला डेढ़ साल की बेटी व डेढ़ महीने के बच्चे को साथ लेकर कुएं में कूद गई। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Troubled by gambling addiction of her alcoholic husband, woman jumped into well with her children
महिला को कुएं से निकालकर पूछताछ करते पुलिसकर्मी। महिला अपने बच्चों को खोने से दुखी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भभुआ से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पति की शराबखोरी और जुए की आदत से परेशान एक महिला ने मंगलवार को अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस दुखद घटना में दोनों बच्चों की जान चली गई, जबकि महिला को बचा लिया गया है।

विज्ञापन

घटना का विवरण
सूत्रों के अनुसार, ग्राम भभुआ निवासी अनिल पाल और उसकी पत्नी रामकली के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि अनिल शराब का आदी है और जुए की लत में फंसा हुआ है। अनिल की इन आदतों से रामकली परेशान रहती थी। मंगलवार को भी इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ। तनाव से आहत होकर रामकली अपनी डेढ़ साल की बेटी और डेढ़ महीने के बेटे को लेकर कुएं में कूद गई।

विज्ञापन

कुएं के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने महिला को कुएं में छलांग लगाते देखा और तुरंत बचाव का प्रयास किया। राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया गया और उसे छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्यवश, बचाव अभियान के बावजूद दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। बच्चों की असामयिक मृत्यु से गांव में शोक का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed