{"_id":"671b726f6b6f32d6b404eb11","slug":"chhatarpur-tribal-woman-sarpanch-arrested-while-taking-bribe-action-taken-by-sagar-lokayukta-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: आदिवासी महिला सरपंच रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, पति भी आए लपेटे में, सागर लोकायुक्त की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: आदिवासी महिला सरपंच रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, पति भी आए लपेटे में, सागर लोकायुक्त की कार्रवाई
Fri, 25 Oct 2024 03:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:57 PM IST
सार
आदिवासी महिला सरपंच को रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। मामले में सरपंच के पति को भी सह आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
महिला सरपंच गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में लोकायुक्त ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आदिवासी महिला सरपंच को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लोकायुक्त ने उसके पति को सह आरोपी बनाया है। जिसने कपिल धारा के कुएं की राशि भुगतान का 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बमनोरा का है। जहां रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील द्वारा स्वीकृत कपिलधारा कुआं के भुगतान करने की एवज में जारी राशि का 10 प्रतिशत बतौर रिश्वत की मांग की गई थी। आवेदक महेंद्र प्रताप लोधी के दादा के नाम पर कपिल धारा का कुआं स्वीकृत हुआ था, जिसका दो लाख 87 हजार रुपये के बिलों का भुगतान होना था।
विज्ञापन
इस पर रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील आदिवासी ने रिश्वत बतौर 10 प्रतिशत का कमीशन मांगा था। इसके आवेदक ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। जहां लोकायुक्त की टीम ने रेकी कर महिला सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में महिला सरपंच को आरोपी बनाते हुए उसके उसके पति को सह आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
सागर लोकायुक्त की कार्रवाई बमनोरा में चल रही है। जहां लोकायुक्त सागर की टीम में निरीक्षक रोशनी जैन, पीएस बेन और लोकायुक्त स्टॉफ मौके पर मौजूद है।
