फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: The rude chowkidar threw out the complainant who had come with a complaint

Chhatarpur: अभद्र चौकीदार ने शिकायत लेकर आई फरियादी को निकाला बाहर, दिव्यांग महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Sat, 03 May 2025 06:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 May 2025 06:01 PM IST
सार

Chhatarpur: महिला ने बताया कि वह इतनी गरीब हैं कि किराये तक के पैसे नहीं होते, लेकिन फिर भी न्याय के लिए लगातार दर-दर भटक रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तहसील जाती हैं तो गाली देकर थाने भेज दिया जाता है, और जब थाने जाती हैं तो फिर गालियां देकर तहसील भेज दिया जाता है।

विज्ञापन
Chhatarpur: The rude chowkidar threw out the complainant who had come with a complaint
महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर। जिले की महाराजपुर तहसील में एक दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर महिला के साथ कथित रूप से की गई अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला रचना पाठक, जो ग्राम मटौंधा चौबन की निवासी हैं, ने आरोप लगाया है कि वह अपनी फरियाद लेकर तहसील कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन उनकी बात न सुनी गई और तहसीलदार के कहने पर चौकीदार ने उन्हें ऑफिस से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन

रचना पाठक का कहना है कि उनका पीएम आवास स्वीकृत हो चुका है, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते उन्हें घर से निकाल दिया गया और उनके परिजनों ने धोखे से मकान और ज़मीन अपने नाम रजिस्ट्री करा ली। उन्होंने बताया कि उनका पति अनपढ़ और सीधा-साधा है, जिसका नाजायज फायदा उठाकर उनके हिस्से की जमीन भी बेच दी गई।

विज्ञापन

महिला ने प्रशासनिक अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीते एक महीने से लगातार थाना, तहसील, एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रही हैं, लेकिन कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार अनिल तलैया ने चौकीदार को इशारा कर उन्हें बाहर निकलवाया और अभद्रता की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जातिगत जनगणना कराने की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राहुल गांधी को धन्यवाद; जानें क्यों?    

महिला ने बताया कि वह इतनी गरीब हैं कि किराये तक के पैसे नहीं होते, लेकिन फिर भी न्याय के लिए लगातार दर-दर भटक रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तहसील जाती हैं तो गाली देकर थाने भेज दिया जाता है, और जब थाने जाती हैं तो फिर गालियां देकर तहसील भेज दिया जाता है। जब मीडिया ने इस मामले में तहसीलदार अनिल तलैया से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत, दबाव डालकर वापिस लेने का आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस द्वारा उस पर ही मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाया गया, ताकि वह शिकायत वापस ले लें। इस रवैये से क्षेत्र की जनता में नाराजगी देखी जा रही है। महिला ने मीडिया के माध्यम से शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, जब इस मामले में नोगांव के एसडीएम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह मामले की जानकारी लेकर जांच कराएंगे और संबंधित कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed