फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: The noose made by trapping a pot in the thresher, the blood came out of the farmer's throat and mouth, the voice stopped

Chhatarpur: थ्रेसर में गमछा फंसकर बना फांसी का फंदा, किसान के गले और मुंह से निकला खून, आवाज बंद हुई

Wed, 15 Jun 2022 01:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 01:44 PM IST
सार

छतरपुर जिले में एक किसान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में किसान को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Chhatarpur: The noose made by trapping a pot in the thresher, the blood came out of the farmer's throat and mouth, the voice stopped
हादसे में घायल किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में एक किसान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक मामला पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के गंज गर्ररोली गांव का है। घायल के बेटे सूरज और पत्नी शांति ने बताया कि 50 वर्षीय किसान लालाराम अहिरवार मूंगफली की थ्रेसरिंग कर रहा था, इसी दौरान युवक के गले में पड़ा गमछा थ्रेसर मशीन में फंस कर अंदर जाने लगा, वहां मौजूद लोगों ने देखा तो बिना देर किए उसे बचाया और खुरपी से काटकर उसे खींचा। हादसे में किसान के गले में गहरे घाव हो गए हैं,वहीं गले की ओर से मुंह के अंदर से खून निकल रहा है, आवाज़ भी नहीं निकल रही, परिजन गंभीर हालत में किसान को छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आये जिसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल की सर्जन डॉक्टर संजना राबिंशन का कहना है कि किसान की हालत गंभीर है, उसके गले में बाहर और अंदर गहरे घाव हैं। उससे ठीक से बात करते नहीं बन रहा, सिटी स्कैन कराया जा रहा है जांच के उपरांत ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि गले में फ्रेक्चर है या फिर और भी पार्टश डेमेज हुए हैं। फिलहाल स्थिति नार्मल नहीं है। अगर समय रहते उसे नहीं बचाया गया होता तो जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed