फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Strict action will be taken against those who hurt faith drivers who consume drugs will monitored

Chhatarpur News: आस्था को चोट पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, नशा करने वाले वाहन चालकों की होगी निगरानी

Mon, 21 Oct 2024 08:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 08:48 PM IST
सार

मीडिया से चर्चा करते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कहा कि बागेश्वर धाम जनसेवा समिति एवं ग्राम पंचायत की समिति लगातार निगरानी करेगी। श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों की सूचना पुलिस तक पहुंचायी जाएगी।

विज्ञापन
Chhatarpur Strict action will be taken against those who hurt faith drivers who consume drugs will monitored
पुलिस और धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्ध क्षेत्र बागेश्वर धाम में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक्शन हो रहा है। एसपी अगम जैन एवं बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग की गई। रिक्शा चालक सहित अन्य वाहन चालकों पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई भी शराब पीकर वाहन न चला सके। आस्था के साथ बागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को चोट न पहुंचे, इसका ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन


मीडिया से चर्चा करते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कहा कि बागेश्वर धाम जनसेवा समिति एवं ग्राम पंचायत की समिति लगातार निगरानी करेगी। श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों की सूचना पुलिस तक पहुंचायी जाएगी। नशा करने वाले, व्यभिचार करने वाले, आस्था को चोट पहुंचाने वालों की सूचना पुलिस को देने की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों और ग्राम रक्षा समिति को दी जा रही है।
विज्ञापन


महाराज ने कहा कि पूरे क्षेत्र को नशा मुक्त करना है। इसलिए सबकी जिम्मेदारी बनती है कि वे इस दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि धर्म गुरु अपने शिष्यों की रक्षा के लिए उन्हें जागरुक कर रहे हैं। बिना हेलमेट के बागेश्वर धाम आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अवैध वसूली के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया है। इस मौके पर खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा, यातायात प्रभारी वृहस्पति साकेत, सरपंच सत्यप्रकाश पाठक, चौकी प्रभारी देवेन्द्र यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धाम की समिति और ग्राम रक्षा समिति पर बड़ी जिम्मेदारी
सिद्ध क्षेत्र में शराबखोरी रोकने एवं शराब सहित अन्य मादक पदार्थ बेचने वालों पर कड़ी निगरानी का दायित्व बागेश्वर धाम जनसेवा समिति के अलावा ग्राम पंचायत द्वारा गठित की गई ग्राम रक्षा समिति को दी गई है। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे अपना दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, सदस्य लोकेश गर्ग ने कहा कि वे अपने अन्य सदस्यों के साथ लोगों को समझाएंगे कि वे नशाखोरी न करें, समझाइश देने के बाद भी यदि संबंधित व्यक्ति नहीं सुधरता तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed