{"_id":"6759a91b85d332c192065e5a","slug":"chhatarpur-sister-in-law-accused-brother-in-law-of-rape-reached-sp-office-said-they-are-not-registering-report-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: भाभी ने देवर पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, एसपी ऑफिस पहुंच बोली- थाने में नहीं लिख रहे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: भाभी ने देवर पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, एसपी ऑफिस पहुंच बोली- थाने में नहीं लिख रहे रिपोर्ट
Wed, 11 Dec 2024 08:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 11 Dec 2024 08:30 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले भाभी ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पति और बच्चों सहित एसपी ऑफिस पहुंचकर बोली, थाने में रिपोर्ट नहीं लिख रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जिसमें महिला का आरोप है कि उसके ही देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसकी उसने संबंधित थाने में शिकायत भी की पर चार दिन गुजर जाने के बाद भी दुष्कर्म की रिपोर्ट नहीं लिखी गई और न ही कोई कार्रवाई की गई। इससे अब वह जिला मुख्यालय एसपी ऑफिस आकर SP के नाम आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला बड़ामलहरा विधानसभा और अनुविभाग के भगवां थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला का आरोप है कि छह दिसंबर 2024 की रात वह (खेत/खलिहान) में बने घर में सो रही थी। तकरीबन रात 11 बजे आवाज सुनकर वह बाहर निकली तो रिश्ते में लगने वाला उसका देवर बृजलाल खड़ा था, जिसने उसे चाकू अड़ाया और जान से मारने की धमकी देते हुए उससे चुपचाप चलने को कहा और बगल में ले जाकर चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
इसी बीच मेरा पति वहां आ गया और वह वहां से भाग खड़ा हुआ। मैंने सारी घटना पति को बताई और दूसरे दिन सात दिसंबर 2024 को संबंधित भगवां थाने पहुंची। जहां मैंने अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने को कहा तो सिर्फ आवेदन लिया गया और जैसी मैंने शिकायत की वह रिपोर्ट/FIR नहीं लिखी और थाने से भगा दिया। वहीं, चार दिन गुजर जाने के बाद तक आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, आरोपी खुलेआम घूम रहा और धमकी दे रहा कि फिर तेरी इज्जत उतारूंगा और जान से मार दूंगा, जिससे कि मैं और मेरा पूरा परिवार दहशत में है, उस आरोपी से मुझे जान का खतरा है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि थाने में मेरी सुनी नहीं जा रही और बराबर धमकी मिल रही है। इससे मैं परिवार सहित एसपी साहब के पास न्याय की गुहार लगाने आई हूं कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वरना ऐसे में मेरी जानमाल को खतरा है।
थाने में जादू टोने की शिकायत, आरोपी जेल में है
मामले में जब हमने भगवां थाने (विवेचक कल्याण मुंशी जी) से बात की तो उनका कहना है कि एक आवेदन कोई भैरव कुशवाहा के नाम से आया था, जिसमें पत्नी के ऊपर जादू-टोने और वशीकरण का आरोप लगाये थे, जिसमें आरोपी पर धारा-151 की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जमानत न मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया था। मामले में विवेचक कल्याण मुंशी जी का कहना है कि जब महिला एसपी ऑफिस पहुंची, उसके एक दिन पूर्व ही हमने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब आपके द्वारा महिला के SP ऑफिस पहुंचने की जानकारी मिली है तो मामले में जांच करते हैं।
