फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Youth pushed from moving train seriously injured admitted to district hospital

Chhatarpur News: चलती ट्रेन से युवक को धक्का दिया, गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 May 2024 04:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 May 2024 04:19 PM IST
सार

चलती ट्रेन से युवक को धक्का दिया गया, गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। मथुरा जा रहे युवक का सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Chhatarpur News Youth pushed from moving train seriously injured admitted to district hospital
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में चलती ट्रेन से युवक को फेंकने/धक्का देकर मारने के पर्यास का मामला सामने आया है। जहां ट्रेन से गिरे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के देवरा भापतपुरा का रहने वाला 22 वर्षीय युवक महेन्द्र कोंदर पिता बाबूलाल बीती शाम खजुराहो से कुरूक्षेत्र चलने वाली ट्रेन से मथुरा जा रहा था और ट्रेन की जनरल बोगी में उसका सीट और बैठने को लेकर दो लोगों से विवाद हो गया। ट्रेन जब छतरपुर के करीब पहुंची और युवक टॉयलेट के लिए टॉयलेट के पास पहुंचा तो टॉयलेट और गेट के पास खड़े उन्हीं (जिन्होंने विवाद किया था) लोगों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


पटरी किनारे पड़ा था युवक
घायल युवक और उसके पिता की माने तो वह लोगों को आउट पर ट्रेन की पटरी के किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां वह ट्रॉमा वार्ड में भर्ती है। ट्रेन से गिरने पर उसके सिर हाथ पैर और कमर में गंभीर चोटें हैं। उसके बताने पर अस्पताल में उसके परिजनों को कॉल कर बुलाया है। वहीं, अब घटना और मामले की जानकारी लगाने पर संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed