फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Youth protest demanding to make Luvkushnagar district fight broke out in drain dispute

Chhatarpur News: लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नाली विवाद में हुई मारपीट

Tue, 01 Oct 2024 10:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 10:13 PM IST
सार

लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग को लेकर युवाओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। वहीं, नाली विवाद में महिला ने ग्रामीणों पर मारपीट एवं गाली-गलौज के आरोप लगाया।

विज्ञापन
Chhatarpur News Youth protest demanding to make Luvkushnagar district fight broke out in drain dispute
ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई के दौरान लवकुशनगर क्षेत्र के युवाओं ने भाजपा नेताओं के मुखौटे पहनकर लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

विज्ञापन


लवकुशनगर निवासी युवा नितिन रिछारिया ने बताया कि लगभग दो दशक से लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग की जा रही है। इसी मांग के तहत और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने लवकुशनगर में क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि आप उनकी सरकार बनवाने में मदद कीजिए हम आपको लवकुशनगर जिला बनाने में मदद करेंगे। भाजपा की सरकार बने लगभग एक वर्ष पूर्ण होने वाला है। लेकिन अभी तक लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग पर कोई पत्राचार नहीं किया गया। जबकि अन्य जगहों पर जिला बनाने की मांग को पूर्ण कर पत्राचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग को जनप्रतिनिधियों द्वारा ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कई बार मंच से बोला कि लवकुशनगर को जिला बनाया जाएगा। रिछारिया ने बताया कि लवकुशनगर में चार जिलों की सीमाएं लगती हैं, तीन विधानसभाओं का क्षेत्र है, यह बहुत बड़ा क्षेत्र है। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला डॉक्टर तक मौजूद नहीं है। 1983 का महाविद्यालय होने के बावजूद यहां सिर्फ बीए तक शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिछारिया ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। आज वे भाजपा के नेताओं के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं, ताकि नेताओं को अपने किए हुए वादे याद आ सकें। उन्होंने कहा कि नेताओं से अब यही निवेदन है कि आप अपने दोहरे चरित्र के मुखौटे को उतार दीजिए और हमारे लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग को वास्तविक रूप देने का काम करें। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

नाली बनी नरक का द्वार, हुई मारपीट
छतरपुर मुख्यालय के नजदीकी ग्राम चौका की एक महिला ने एसपी को आवेदन देकर गांव के ही लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। चौका निवासी महिला गौरीबाई अहिरवार ने आवेदन में बताया कि उनके घर के पास से सरकारी नाली निकली है, जिसमें उनके निस्तार का पानी निकलता है।




महिला के मुताबिक, उस नाली को गांव के ही राजेन्द्र सिंह, ऋषि अहिरवार, शंकर अहिरवार, पूरन अहिरवार, शिवांक अहिरवार द्वारा जबरन बंद कर दिया गया। जब मैंने इसका विरोध किया तो इन लोगों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। पीड़ित महिला ने एसपी को आवेदन देकर उक्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed