फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News With help of government operation of tumor of the newborn was successful

Chhatarpur News: शासन की मदद से नवजात शिशु के ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन, परिवार ने जताया आभार

Fri, 14 Apr 2023 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 08:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शासन की मदद से एक नवजात शिशु के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन हुआ है। इसके लिए सीएमओ ने सहायता की। सफल ऑपरेशन के बाद परिवार ने शासन का आभार जताया।

विज्ञापन
Chhatarpur News With help of government operation of tumor of the newborn was successful
नवजात शिशु के ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बकस्वाहा निवासी एक गरीब परिवार के नवजात बच्चे को ट्यूमर था, जिसका ऑपरेशन कराने के लिए परिवार के पास पैसे नहीं थे। परिवार ने शासन से मदद की गुहार लगाई थी, जिसे सुना गया। बकस्वाहा सीएमओ ने शासन की ओर से सहायता की, जिससे बच्चे का सफल ऑपरेशन हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बकस्वाहा के वार्ड क्रमांक एक में रहने वाली रानी रैकवार ने बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के उपरांत बच्चे के सिर में ट्यूमर की शिकायत डॉक्टर द्वारा बताई गई और बच्चे को दमोह रेफर कर दिया गया। बीमारी गंभीर होने के कारण बच्चे को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन परिजनों के पास इतना पैसा नहीं थे कि वे बच्चे का इलाज करवा सकें।
विज्ञापन


जबलपुर मेडिकल कॉलेज ने भी परिजनों से भोपाल एम्स जाने की बात कह दी थी। पीड़ित परिवार की मदद के लिए पत्रकारों ने मुहिम चलाकर शासन से सहायता उपलब्ध कराने का अग्रह किया, जिस पर बकस्वाहा बीएमओ ललित उपाध्याय ने शासन की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराकर बच्चे का एम्स भोपाल में ऑपरेशन कराया। बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed