फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Seven-year-old innocent fell into the well while playing, died due to drowning

Chhatarpur News: खेलते-खेलते असंतुलित होकर कुएं में गिरा सात साल का मासूम, डूबने से मौत

Sat, 03 Jun 2023 04:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 04:11 PM IST
सार

छतरपुर के बरकौंहा गांव में एक सात साल का बच्चा खेलने के दौरान कुएं में गिर गया। डूबने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Seven-year-old innocent fell into the well while playing, died due to drowning
कुएं में डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में शुक्रवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरकौंहा में एक बच्चा खेलते वक्त कुएं में गिर गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन परिजन शव लेकर बिना पीएम के ही चले गए।
विज्ञापन


मृत बच्चे के मामा बलराम कुशवाहा निवासी ग्राम निवारी ने बताया कि उसका भांजा बाबू पुत्र संतोष कुशवाहा (उम्र 7 साल निवासी ग्राम बरकौंहा) शाम
करीब पांच बजे अपने खेत पर स्थित कुएं के समीप खेल रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर वह कुएं में गिर गया और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाबू के परिजन उसे कुएं से बाहर निकालकर आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, लेकिन परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अस्पताल से बिना बताए चले गए। जिसको लेकर पुलिस चौकी की महिला एएसआई और आरएमओ डॉक्टर अभय सिंह के बीच बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed