फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Husband gave triple talaq for not having son complaint to SP

Chhatarpur News: बेटा नहीं होने पर पति ने दिया तीन तलाक, बेटियों और पत्नी को मारने की धमकी दी, दहेज भी मांगा

Sun, 11 May 2025 10:41 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 May 2025 10:41 AM IST
सार

पीड़िता शहाना ने बताया कि बेटियों को प्रताड़ित करने को लेकर जब उसने विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके लौट आई। बाद में उसके पति ने उसे कॉल पर भी तलाक दे दिया।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Husband gave triple talaq for not having son complaint to SP
पीड़ित महिला ने एसपी को दिया शिकायती आवेदन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। बेटे की जगह लगातार दो बेटियां पैदा होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

 
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नारायण बाग निवासी शहाना नूरी ने एसपी को सौंपे शिकायती आवेदन में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार बमनौरा निवासी शहबाज अली से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद उसके दो बेटियाँ हुईं। इस बात को लेकर पति और ससुराल वाले उसे ताने देने लगे कि बेटियां पैदा की हैं, लड़का क्यों नहीं हुआ। जब उसने समझाने की कोशिश की कि तो उस पर और उसकी बेटियों पर अत्याचार बढ़ा दिए गए। उसे और बच्चियों को बार-बार मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, 14 मई से कमजोर होगा सिस्टम
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तलाक देकर घर से निकाला
शहाना ने बताया कि बेटियों को प्रताड़ित करने को लेकर जब उसने विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके लौट आई। विवाद को लेकर उसके परिजनों ने ससुराल वालों से बात करनी चाही तो उन्होंने  इनकार कर दिया। शहाना ने पति से फोन पर बात करनी चाही तो उसके पति ने इस दौरान भी तीन तलाक दे दिया गया।

ये भी पढ़ें: भारत में बैन हुए तुर्किये-अजरबैजान टूर, पाकिस्तान का समर्थन करना पड़ेगा भारी

मजहबी तालीम से होता है परिवार का गुजर-बसर
पीड़िता ने बताया कि वह गरीब परिवार से है। उसके पिता और भाई मस्जिद में नमाज पढ़ाते हैं और बच्चों को उर्दू की तालीम देते हैं। परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दान-दहेज दिया था, फिर भी शहबाज और उसके परिजन लगातार प्रताड़ित करते रहे। 23 अप्रैल को ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जब शहाना के माता-पिता उसे मायके ले जाने आए, तब शहबाज ने तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। शहाना नूरी अब अपने माता-पिता के साथ छतरपुर में रह रही है। उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed