{"_id":"630b5e577806ff109e2e1b5f","slug":"chhatarpur-news-husband-ate-poison-in-the-separation-of-wife-living-in-maternal-house-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: मायके में रह रही पत्नी के वियोग में पति ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: मायके में रह रही पत्नी के वियोग में पति ने खाया जहर, हालत गंभीर
Sun, 28 Aug 2022 05:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 28 Aug 2022 05:54 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक गजब का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी के प्रेम-वियोग में जहर खा लिया। क्योंकि उसकी पत्नी करीब दो साल से मायके में रह रही थी। फिलहाल पति लेने जाता था, लेकिन वह आने से मना कर देती थी।
विज्ञापन
जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती व्यक्ति
- फोटो : Social Media
विस्तार
छतरपुर जिले में पत्नी के मायके से ससुराल न जाने पर पति ने जहर खा लिया। जहर खाते ही पति की हालत गंभीर होने लगी और उसे आनन-फानन में छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जहर खाने वाले व्यक्ति ने बताया, उसकी पत्नी दो साल से मायके में रह रही है। पत्नी को वह रखना चाहता है, लेकिन वह उसके पास नहीं आना चाहती। इसी कलह के कारण गुस्से में आकर व्यक्ति ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
जहर खाने वाले व्यक्ति की पत्नी ने बताया, वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। लेकिन उसके मारपीट करने के कारण पिछले दो साल से वह मायके में रह रही है। वह ससुराल जाना चाहती है, लेकिन लिखा-पढ़ी करने के बाद ही। पति ने स्वयं जहर ख़ाया है और अब मेरे ऊपर आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
पति का कहना है, मेरी शादी को तीन साल हो गए। हमारा दो साल का बच्चा भी है और पिछले दो साल से पत्नी मायके में ही रह रही है। मैं बार-बार लेने जाता हूं तो वह बहाना बना देती और आती नहीं है। इस बार भी ऐसा ही कि मेरे ससुराल जाने पर वहां मेरी बेईज्जती कर दी और मैंने गुस्से में आकर जहर खाकर जान देना चाही।
