{"_id":"66c0931dfbc0cf6d01072a1e","slug":"chhatarpur-news-deadly-attack-and-firing-in-broad-daylight-on-youths-returning-after-offering-namaz-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: नमाज पढ़कर आ रहे युवकों पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला और गोलीबारी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: नमाज पढ़कर आ रहे युवकों पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला और गोलीबारी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 17 Aug 2024 05:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:40 PM IST
सार
नमाज पढ़कर आ रहे युवकों पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला और गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर युवक और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में नमाज पढ़कर आ रहे युवकों पर दिनदहाड़े सरेआम जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन युवकों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीते रोज शुक्रवार को नमाज पढ़कर बाइक से घर जा रहे दो भाइयों पर कार सवार तीन लोगों ने साजिश के तहत हमला कर दिया। पहले तो कार से उनकी बाइक पर टक्कर मारी, फिर उन पर अवैध हथियार से दो राउंड फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पीड़ितों की माने तो दोनों भाई मस्जिद से नमाज पढ़कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कार से आए तीन लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और कार से निकलकर जान से मारने के उद्देश्य से दो राउंड फायर कर दिए, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
घटना के बाद कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच और पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस अपनी आगामी और अग्रिम कार्रवाई करने और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
