{"_id":"67601c0a9a4417ef7e0ce464","slug":"chhatarpur-news-dead-bodies-of-husband-and-wife-found-in-suspicious-circumstances-in-the-house-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिलने से सनसनी, मां ने देखी लाशें तो उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिलने से सनसनी, मां ने देखी लाशें तो उड़े होश
Mon, 16 Dec 2024 05:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 05:54 PM IST
सार
छतरपुर के लवकुशनगर में पति-पत्नी के शव संदिग्ध हालात में घर में मिले। नवदम्पति की मौत हत्या है या आत्महत्या, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के मिढ़का गांव में पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मनोज और उनकी पत्नी ज्योति के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 25-26 वर्ष है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नवदम्पति बीती रात घर में अकेले थे। दोनों ने साथ में खाना खाया था, जबकि घर के अन्य सदस्य, उनकी मां, बाहर गई हुई थीं। सुबह जब उनकी मां लौटीं, तो उन्हें घर में मनोज और ज्योति मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
मनोज और ज्योति की शादी को केवल तीन साल हुए थे। यह घटना हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस दिशा में हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
पुलिस मामले की तहकीकात के साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है। घटना के पीछे का कारण क्या है, इसे लेकर पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है।