फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Newly married woman consumed poison in her insistence on going to big city

Chhatarpur: नवविवाहिता को छतरपुर नहीं आया रास, पति से बोली बड़े शहर में रहना है, मना किया तो खा लिया जहर

Mon, 04 Dec 2023 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 07:38 PM IST
सार

बड़े शहर में नहीं ले जाने से नाराज एक पत्नी द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। वह छोटे शहर में रहना नहीं चाहती पर पति उसे कहीं और ले नहीं जाना चाहता। ये हैरान कर देने वाला मामला छतरपुर का है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Newly married woman consumed poison in her insistence on going to big city
पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा था पति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बड़े शहर में रहने की जिद कर रही नवविवाहिता ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया। पति जाने को तैयार नहीं था तो गुस्से में उसने ऐसा कदम उठा लिया है। पति गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आया जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र कर्री गांव का है। 19 साल की मीणा पति वीरेंद्र अहिरवार की 8 महीने पहले शादी हुई थी। नवविवाहिता मीणा का कहना है कि वह छतरपुर जैसे छोटे शहर/गांव में नहीं रहना चाहती वह महानगर (दिल्ली, मुम्बई, हरियाणा, जम्मू, पंजाब, आदि बड़े शहरों में) में रहना चाहती है। पति है कि शहर/गांव से नहीं जाना चाहते। मैंने कहा तो वह साफ मना कर रहे थे और मुझे गांव में अच्छा नहीं लग रहा था, जिससे परेशान होकर मैंने खेतों में डालने वाला कीटनाशक खा लिया और वह जान देना चाह रही थी। 
विज्ञापन


पति बोला यह वजह
पति वीरेंद्र अहिरवार का कहना है कि मैं अपना घर परिवार और गांव छोड़कर शहर में नहीं रह सकता। उसकी दूसरी वजह यह भी है कि उसके पिता को हार्ट अटैक की बीमारी है और वह बीमार रहते हैं, जिसके चलते वह अब अपने माता-पिता की सेवा और खेती-बाड़ी करना चाहता है। पर पत्नी है कि कह रही है कि मुझे गांव में नहीं रहना। किसी बड़े शहर में जाना है। वहीं काम करो। जिसके लिए मैंने मना कर दिया तो उसने यह जानलेवा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed