{"_id":"66bce6715036818e1901db51","slug":"chhatarpur-mother-and-daughter-died-due-to-lightning-8-others-seriously-injured-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत, 8 अन्य गंभीर घायल, बारिश से छिपने पेड़ के नीचे छिपे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत, 8 अन्य गंभीर घायल, बारिश से छिपने पेड़ के नीचे छिपे थे
Wed, 14 Aug 2024 10:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:46 PM IST
सार
छतरपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। ये लोग खेत में काम कर रहे थे, तभी बारिश होने लगी तो सभी पेड़ के नीचे छिप गए, तभी बिजली गिर गई। मरने वाली मां-बेटी हैं।
विज्ञापन
छतरपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के भगवां थाने के ग्राम बरेठी में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से खेत में निंदाई कर रही मां-बेटी की मौत हो गई तथा एक दर्जन लोग घायल हो गए। ये लोग बिजली चमकने और पानी बरसने के कारण खेत की मेंढ़ पर लगे श्यामर के वृक्ष के नीचे छिप गए थे, तभी बिजली गिर गई।
जानकारी अनुसार भगवा थाना अंतर्गत ग्राम बरेठी के खेतों में कुछ मजदूर दोपहर 3:30 के लगभग दिहाड़ी से मूंगफली के फसल की निंदाई कर रहे थे। तभी बारिश के साथ तेज बिजली चमकी और श्यामार के वृक्ष पर जोर का वज्रपात हुआ, जिससे एक पुरुष मजदूर सहित 9 महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। वज्रपात इतना भीषण था कि दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शेष 7 महिलाएं और 1 पुरुष को आनन फानन में बड़ा मलहरा स्वास्थ केन्द्र लाया गया, जहां सभी को भर्ती कर प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हॉस्पिटल से प्राप्त जानकारी में मृतकों के नाम बेटी कविता पिता तुलसी आदिवासी (16), काशीबाई पति तुलसी आदिवासी (42) बताए गए। वहीं घायलों में मल्लो पति संतोष आदिवासी, पार्वती चंद्रभान आदिवासी, पार्वती पति कलुवा आदिवासी, नर्मदा पति राजेश आदिवासी, मानकुंवर पति नंदलाल आदिवासी, माया पति रामेश्वर आदिवासी इसके साथ ही अकेले पुरुष माणकलाल आदिवासी शामिल हैं। इनके अलावा भी कुछ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़ामलहरा से छतरपुर रैफर कर दिया गया। हादसे की खबर लगते ही एसडीएम प्रशांत कुमार अग्रवाल अस्पताल पहुंच गए और घायलों की खैर खबर ली। उन्होनें मृतक के परिजनों व घायलों को सहायता राशि दिलाने की बात कही है।