फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Monkeys attack police station, head constable's nose cut off, constable's leg

Chhatarpur: बंदरों का थाने पर हमला, हेड कांस्टेबल की नाक काटी तो आरक्षक का पैर

Mon, 05 Sep 2022 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 06:38 PM IST
सार

सोमवार सुबह पांच बजे अचानक बमीठा थाने में घुसे कुछ बंदरों ने ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक बशीर खान हमला कर दिया। बंदरों ने उनकी नाक पर हमला कर दिया। आरक्षक नीलध्वज सिंह को पैर में काट लिया। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Monkeys attack police station, head constable's nose cut off, constable's leg
बमीठा थाने के प्रधान आरक्षक पर बंदर ने हमला किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर इलाके के एक थाने पर बंदरों के हमले का मामला सामने आया है। बंदरों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ये बंदर तीन दिन में 10 लोगों को घायल कर चुके हैं। स्कूल में भी बच्चे पर हमला कर चुके हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन दिनों छतरपुर इलाके में बंदरों के हमले की दहशत है। बीते तीन दिनों में बंदरों के हमले से 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ताजा हमला बंदरों ने बमीठा थाने पर किया है। सोमवार सुबह पांच बजे अचानक थाने में घुसे कुछ बंदरों ने ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक बशीर खान हमला कर दिया। बंदरों ने उनकी नाक पर हमला कर दिया। आरक्षक नीलध्वज सिंह को पैर में काट लिया। प्रधान आरक्षक का इलाज छतरपुर में चल रहा है। 
विज्ञापन

 

Chhatarpur: Monkeys attack police station, head constable's nose cut off, constable's leg
बमीठा थाने पर सुबह-सुबह पांच बजे बंदरों ने हमला बोला। - फोटो : सोशल मीडिया
आरक्षक नीलध्वज सिंह ने बताया कि रात में हमारी ड्यूटी रहती है तो हम थाने पर थे। सुबह-सुबह अचानक एक बंदर हमारे पैरों से लिपट गया और दांत गढ़ा दिए। जैसे तैसे उसे भगाया। वहीं प्रधान आरक्षक बशीर खान के चेहरे पर हमला कर दिया, उनकी नाक से खून बहने लगा। वे इलाज के लिए छतरपुर गए हैं।

स्कूल में बच्चे पर किया था हमला
दो दिन पहले एक स्कूल में बच्चे पर भी बंदर हमला कर चुका है। उसके हाथ में काट लिया था। माध्यमिक विद्यालय बमीठा के प्रिंसिपल विमल जैन ने बताया कि स्कूल में पढ़ रहे बच्चे अरविंद्र कुशवाहा के हाथ में काटा है तो वहीं अपने घर के बाहर खेल रहे देवांश सिंह को बंदर ने हाथ में काट लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed