{"_id":"67559cfcb1b8880018099af6","slug":"chhatarpur-married-woman-gang-raped-made-unconscious-by-feeding-her-intoxicants-then-did-the-disgusting-act-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश फिर बारी-बारी किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश फिर बारी-बारी किया घिनौना काम
Sun, 08 Dec 2024 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2024 06:50 PM IST
सार
छतरपुर जिले के मऊसहानियां में विवाहित महिला से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शक्तिमान राजपूत सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मऊसहानियां में एक विवाहित महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति के अनुसार, 2 दिसंबर को वह किसी काम से बाहर गया था और जब रात को घर लौटा तो पत्नी घर में नहीं मिली। उसने आसपास तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगली सुबह जब महिला घर वापस आई तो उसने बताया कि रात को उसके परिचित शक्तिमान राजपूत और एक अन्य व्यक्ति घर आए थे। उन्होंने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। फिर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने इस घटना की शिकायत नौगांव थाना में की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 70(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है और आरोपी जल्दी पकड़े जाएंगे। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। महिला के परिवारवाले भी सदमे में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।