{"_id":"642d0fbcb196d281120818c2","slug":"chhatarpur-crime-pregnant-woman-committed-suicide-in-her-in-laws-house-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur Crime: गर्भवती महिला ने ससुराल में की आत्महत्या, गर्भ में पल रहा था बच्चा, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur Crime: गर्भवती महिला ने ससुराल में की आत्महत्या, गर्भ में पल रहा था बच्चा, हत्या का आरोप
Wed, 05 Apr 2023 11:35 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:35 AM IST
सार
Chhatarpur Crime: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक महिला ने आत्महत्या कर लिया। महिला के गर्भ में बच्चा पल रहा था, उसकी भी मौत हो गई। ऐसे में ससुरालियों पर पीहर पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में नौगांव थाना एरिया के ग्राम सिंगरावन खुर्द में एक गर्भवती महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ससुराल/घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका के ससुर तुलाराम अहिरवार ने बताया कि घर के सभी सदस्य खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे। घर में उसके पुत्र कल्लू अहिरवार की 25 साल की पत्नी ज्योति अहिरवार अकेली थी। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के सदस्य शाम को घर पहुंचे, तब उन्हें ज्योति फंदे पर लटकती हुई मिली। परिजन आनन-फानन में ज्योति को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दो महीने का गर्भ...
वहीं, मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालियों ने नव-विवाहिता को मारा है, उसकी हत्या की है। उसके पेट में दो महीने का गर्भ पल रहा था। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के मुताबिक, छह साल पहले 29 जून 2017 में शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव की ज्योति अहिरवार की शादी नौगांव थाना क्षेत्र के सिंगरावन गांव में कल्लू अहिरवार हुई थी। इनके दो बच्चे क्रमशः चार साल का लड़का और दो साल की लड़की भी है।
विज्ञापन
