Chhatarpur Crime: नाबालिग को कुएं में धकेला, ऊपर से पत्थर मारकर की हत्या, आरोपी एक घंटे के अंदर गिरफ्तार
नाबालिग को कुएं में धकेला और ऊपर से पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में देवकुलिया गांव में एक बालिका को एक व्यक्ति द्वारा कुएं में फेंकने की सूचना प्राप्त हुई। थाना राजनगर पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। जन सहयोग से बालिका को कुएं से बाहर निकला गया। शीघ्र ही चिकित्सीय व्यवस्था कर उपचार केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सक द्वारा बालिका के मृत होने की पुष्टि की गई। चक्षुदर्शी मृतिका का भाई, साक्षियों से एकत्रित सूचना एवं मृत बालिका के परिजनों के कथनों के आधार पर विधिवत कार्रवाई कर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना राजनगर पुलिस टीम ने करीब एक घंटे के अंदर बालिका की हत्या करने वाले आरोपी गोवर्धन पटेल पिता नंदराम पटेल निवासी देवकुलिया थाना राजनगर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया।पूछताछ पर आरोपी द्वारा बालिका के पैर पकड़कर कूएं में फेंकना व हत्या की घटना करना, मृत बालिका और उसके भाई के ऊपर ईंट से वार करना स्वीकार किया गया। आरोपी के पास से मृत बालिका के पैर की पायल जब्त की गई। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजनगर उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा, उप निरीक्षक मनभरण, उप निरीक्षक केएल दहिया, सहायक उप निरीक्षक स्वामी प्रसाद, रामरतन गोस्वामी, प्रधान आरक्षक सूर्यप्रकाश, हेमराज, रामेश्वर आरक्षक संजय, शिवम, प्रभात, शत्रुघ्न, अंकित, संतोष, आसिफ, अल्केश, राजाराम, धीरेंद्र, नारायण और प्रशांत की भूमिका रही।
