{"_id":"65073e9a14b058b32a09d646","slug":"chhatarpur-children-were-playing-on-the-mountain-got-buried-due-to-rolling-rocks-two-died-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: पहाड़ पर खेल रहे थे बच्चे, चट्टान लुढ़कने से दबे, दो की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: पहाड़ पर खेल रहे थे बच्चे, चट्टान लुढ़कने से दबे, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
Sun, 17 Sep 2023 11:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:30 PM IST
सार
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परा में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बुरी तरह घायल हुआ है।
विज्ञापन
छतरपुर में पहाड़ से पत्थर खिसकने से दो बच्चों की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परा में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बुरी तरह घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक परा गांव के पांच बच्चे गांव के पास मौजूद पहाड़ पर खेल रहे थे। इसी दौरान एक चट्टान लुढ़की और चट्टान की चपेट में आने से परा निवासी राजकुमार अहिरवार के पुत्र आकाश उम्र 12 वर्ष और जमना अहिरवार के पुत्र हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा सुरेश अहिरवार का 12 वर्षीय पुत्र लव बुरी तरह जख्मी हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने के चलते उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे के वक्त रामदास अहिरवार का 11 वर्षीय पुत्र पवन और भागराज अहिरवार का 12 वर्षीय पुत्र अंकित भी मौके पर मौजूद था जो हादसे में बाल-बाल बच गए हैं।