{"_id":"62b972f5d179b13d2c479c86","slug":"chhatarpur-candidate-beat-up-voter-in-electoral-rivalry-hospitalized-in-injured-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: चुनावी रंजिश में हारे हुए प्रत्याशी ने मतदाता को पीटा, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: चुनावी रंजिश में हारे हुए प्रत्याशी ने मतदाता को पीटा, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
Mon, 27 Jun 2022 02:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:50 PM IST
सार
छतरपुर में पंचायत चुनाव में एक हारे हुए प्रत्याशी ने जीतने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने वाले एक शख्स को पीट दिया। मतदाता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मतदाता।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में पंचायत चुनाव में एक हारे हुए प्रत्याशी ने जीतने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने वाले एक शख्स को पीट दिया। मतदाता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव महाराजगंज की है। 32 वर्षीय दिनेश पटेल को सरपंच पद के प्रत्याशी संतोष पटेल और उसके साथियों ने चुनाव में वोट न देने और विरोधी पक्ष का सपोर्ट करने पर घेर लिया और मारपीट कर दी।
घायल दिनेश ने बताया कि बरायचखेरा पंचायत में 25 जून को चुनाव थे, जिसमें मैं विनोद पटेल का समर्थक था और वह चुनाव जीतकर सरपंच बन गया, तो वहीं गांव का संतोष भी प्रत्याशी था जो कि चुनाव हार गया है। हारने वाले प्रत्याशी संतोष ने चुनाव हारने के चुनावी रंजिश में अपने साथियों के साथ घेरकर जानलेवा हमला कर दिया और कहा कि उसका सपोर्ट और वोट क्यों दिया। पीड़ित ने थान में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।