फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   chhatarpur bolero truck accident many dead

छतरपुर में हादसा: बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, एक घायल; फंसे लोगों को निकालने करना पड़ी मशक्कत

Sat, 26 Sep 2026 06:49 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 06:49 PM IST
सार

छतरपुर के मातगुवां थाना क्षेत्र में चौका गांव के पास बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
chhatarpur bolero truck accident many dead
छतरपुर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास शनिवार को बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


टक्कर के बाद मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कटनी: पुणे जाने को तैयार नहीं हुआ पति तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, जिला अस्पताल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजावर के परिवार के होने की प्रारंभिक जानकारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोलेरो बिजावर क्षेत्र की बताई जा रही है और इसमें बिजावर का एक परिवार सवार था। हादसे में विक्की पिता दौलत रैकवार, मीरा पति दौलत रैकवार, दौलत पिता दुर्गा रैकवार, संजय पिता प्रमोद रैकवार, श्यामबाई पति दुर्गा रैकवार, कौशल्या पति लक्ष्मण रैकवार की मौत हो गई है। जबकि वाहन चालक छोटू रैकवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed