फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Blood shed for water, son's head and mother's finger cut off in a deadly axe attack

Chhatarpur: पानी के लिए बहा खून, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले में बेटे का सिर तो मां की उंगली कटी

Wed, 22 Jan 2025 08:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 08:31 PM IST
सार

ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम ढिलापुर में बुधवार को एक युवक ने पानी भरने के लिए जैसे ही मोटर पंप चलाया। वैसे ही परिवार के कुछ लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Blood shed for water, son's head and mother's finger cut off in a deadly axe attack
मारपीट में लोग घायल हो गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में पानी के लिए खून के प्यासे लोगों का मामला सामने आया है, जहां पीने के लिए कुएं से पानी भरने पर विवाद हो गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पानी न भरने की हिदायत दी और नहीं मानी तो कुएं पर ही कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग (महिला-पुरुष) घायल हुए हैं जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम ढिलापुर में बुधवार को एक युवक ने पानी भरने के लिए जैसे ही मोटर पंप चलाया। वैसे ही परिवार के कुछ लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ढिलापुर निवासी देवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 7 बजे उसके पिता प्रकाश कुशवाहा ने पानी भरने के लिए कुंए की मोटर चालू की तो उसके चचेरे भाई बबलू कुशवाहा ने विवाद करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रकाश को बचाने के लिए जब देवेन्द्र और बृजकुंवर कुशवाहा मौके पर पहुंची तो बबलू के परिवार के नंदू, पवन, राजेन्द्र, लच्छीबाई, अंजली और चिनगुटिया ने तीनों के साथ लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट की। इससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को थाने लेकर आई, जहां उनकी शिकायत लेने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed