फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur BJP gave memorandum to police to investigate Salman murder, told - police filed FIR under pressure

Chhatarpur: सलमान की हत्या की जांच के लिए भाजपा ने पुलिस को दिया ज्ञापन, बताया- पुलिस ने प्रेशर में की FIR

Mon, 20 Nov 2023 10:38 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 10:38 AM IST
सार

छतरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार अरविंद पटेरिया को फंसाया जा रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच हो। 

विज्ञापन
Chhatarpur BJP gave memorandum to police to investigate Salman murder, told - police filed FIR under pressure
भाजपा ने ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा में मतदान के दिन कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नाती राजा के साथी ड्राइवर सलमान खान की हत्या का मामला सियासी बाजार में गर्म है। अब भाजपा ने पुलिस को ज्ञापन देकर बताया है एकतरफा कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छतरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार अरविंद पटेरिया को फंसाया जा रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच हो, आरोप है कि मामले में पुलिस प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए भाजपा प्रत्याशी सहित भाजपा के 20 कार्यकर्ताओं और 15 अन्य लोगों यानी 35 लोगों पर 302 की FIR की गई है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से कहा गया कि केवल कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के कहने पर 302 की FIR भाजपा प्रत्याशी और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हुई। लेकिन वहीं भाजपा प्रत्याशी और हमारे कार्यकर्ताओं पर जो हमला हुआ उनकी गाडियां तोड़ दी गईं। उन्होंने जो प्राणघातक हमले किए, गोलियां भी चलाईं, मामले में हमारे कार्यकर्ता शिकायत करने पहुंचे लेकिन नाती राजा और उनके साथियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की है कि निष्पक्ष जांच की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed