फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   13 Years Old Girl Selling Milk And Brings Up 7 Siblings Know Her Success Story

सलाम बहन! उम्र महज 13 साल...10 KM दूर बेचने जाती है दूध, 700 की कमाई से पालती हैं सात भाई-बहन

Wed, 16 Nov 2022 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Nov 2022 06:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 13 साल की नाबालिग पर सात भाई-बहनों की जिम्मेदारी है। वह दस किमी का सफर रोज तय करती है, ताकि दूध बेचकर परिवार की गुजर-बसर करने लायक पैसा कमा सके।

विज्ञापन
13 Years Old Girl Selling Milk And Brings Up 7 Siblings Know Her Success Story
13 साल की नाबालिग पर सात भाई-बहनों की जिम्मेदारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक 13 साल की लड़की की संघर्ष की कहानी ने सबको हैरान कर दिया है। इस लड़की की छह बहनें और एक भाई है। खेत भी काफी छोटा है। इस वजह से पैसा कमाने और परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए लड़की रोज दस किमी दूर जाती है और दूध बेचती है। तब जाकर सात-आठ सौ रुपये कमा पाती है।

विज्ञापन


मामला छतरपुर के गठेवरा गांव का है। एएनआई की रिपोर्ट में इस लड़की का नाम नहीं है। उसके हवाले से यह कहा गया है कि मैं ही सबका भरणपोषण करती हूं। हम छह बहनें और एक भाई हैं। हमारा खेत छोटा है। दूध बेचने दस किमी जाती हूं। तब जाकर सात-आठ सौ रुपये मिलते हैं। इससे जो कमाई होती है, उससे घर खर्च निकल जाता है। 

विज्ञापन

13 Years Old Girl Selling Milk And Brings Up 7 Siblings Know Her Success Story
बाइक चलाती है बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि हर नागरिक को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इस लड़की तक इन योजनाओं का लाभ क्यों नहीं पहुंचा, यह सवाल सोशल मीडिया पर उठ रहा है। एएनआई से बातचीत में छतरपुर जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ चंद्रसेन सिंह ने कहा कि बच्ची के गांव में पीसीओ को भेजा जाएगा। मामले की जांच की जाएगी। अगर उसे योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, तो इसका कारण पता लगाया जाएगा। जो भी योजना लागू होती है, उसका लाभ उसे दिया जाएगा।

बाइक चलाती है बच्ची 
13 साल की उम्र में टू-व्हीलर का लाइसेंस नहीं मिलता। इस वजह से बच्ची का टू-व्हीलर चलाकर दस किमी जाना खतरनाक भी साबित हो सकता है। इसके बाद भी परिवार की गुजर-बसर के लिए उसे अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करना ही होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed