फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Youth fell from the roof of a two-storey building, family alleges - death due to delay in treatment

छतरपुर: दो मंजिला इमारत की छत से गिरा युवक, परिजनों का आरोप- इलाज में देरी मिलने से हुई मौत

Tue, 23 Nov 2021 01:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 23 Nov 2021 01:37 PM IST
सार

छतरपुर में 19 वर्षीय युवक की दो मंजिला इमारत की छत से गिरने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिला। अगर मिलता तो शायद जान बच सकती थी।  

विज्ञापन
Chhatarpur: Youth fell from the roof of a two-storey building, family alleges - death due to delay in treatment
राहुल पटेल की दो मंजिला इमारत की छत से गिरने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में 19 वर्षीय छात्र की छत से गिरने से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि युवक दो मंजिला घर की छत से गेहूं उतार रहा था। इससे वह गंभीर घायल हो गया था। जिला अस्पताल में इलाज मिलने में देरी से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दलपतपुरा ग्राम गुनापुरवा का है। 19 वर्षीय छात्र राहुल पटेल पिता जगतराज पटेल दो मंजिला इमारत की छत से गिर गया। उसके सिर में चोट थी, जबकि हाथ की हड्डी टूटी थी। पीठ में भी गंभीर चोट लगी थी। गांव से 41 किमी दूर जिला अस्पताल पहुंचने में ही 45 मिनट लग गए। राहुल के चाचा चंद्रभान पटेल का आरोप है कि राहुल को अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिला। हम लोग कहते रहे कि ऑक्सीजन लगा दो, पर इमरजेंसी में ऑक्सीजन ही नहीं थी। यहां से वहां ले जाते रहे। कागजी लिखा-पढ़ी में ही वक्त निकल गया। आईसीयू में पहुंचे, तब तक स्ट्रेचर पर ही राहुल ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए लगाना पड़ा 181 पर फोन
पोस्टमार्टम के लिए भी परिजनों को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। चंद्रभान का कहना है कि बार-बार डॉक्टरों को बुलाने पर भी कोई नहीं आया। जब हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन लगाया, तब जाकर पोस्टमार्टम हुआ। डॉक्टर ने तो यह तक कह दिया कि 181 पर शिकायत करने से कुछ नहीं होगा। हम चाहें तो दो दिन भी बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होगा। परिजनों की मिन्नत करने के बाद ही डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed