फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Women learning to defend themselves in Khajuraho, training will also be given to make them self-reliant

छतरपुर: खजुराहो में आत्मरक्षा करना सीख रहीं महिलाएं, 60 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

Tue, 08 Feb 2022 05:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 05:59 PM IST
सार

छतरपुर जिले के खजुराहो में आधार संस्था महिलाओं और बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। जल्द ही यहां महिलाओं को आत्मनिर्भर होने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Chhatarpur: Women learning to defend themselves in Khajuraho, training will also be given to make them self-reliant
छतरपुर: आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले रही महिलाएं और बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजुराहों में महिलाओं और बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और यूएन वूमेन के सहयोग से महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां इस कार्यक्रम में शामिल होकर आत्मरक्षा के गुण सीख रही हैं। 
विज्ञापन


महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने वाली संस्था आधार की प्रमुख मेहरुन सिद्धकी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत स्वावलंबी भी बनाया जाएगा। इन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम लगातार 60 दिनों तक संचालित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों की रुचि देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूली छात्राओं खासतौर से 11वीं और 12वीं की छात्राओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed