फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Within 25 minutes miscreants tried to scare by firing at two places, the incident recorded in CCTV cameras

छतरपुर: 25 मिनट के भीतर बदमाशों ने दो जगहों पर फायरिंग कर डराने की कोशिश की, CCTV कैमरों में दर्ज हुई वारदात

Sat, 08 Jan 2022 03:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 08 Jan 2022 03:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने 25 मिनट के अंदर दो जगहों पर फायरिंग की। दोनों जगहों पर उनकी मंशा लोगों को डराने की थी, ताकि उनसे जबरन वसूली की जाए। 
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Within 25 minutes miscreants tried to scare by firing at two places, the incident recorded in CCTV cameras
छतरपुर में फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रात में दो जगह फायरिंग का मामला सामने आया है। एक घर खजुराहो ट्रेवल्स के मालिक जावेद अख्तर का है, जबकि दूसरा घर अब्दुल समीर का बताया जा रहा है। दोनों जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिन्होंने वारदातों को कैद कर लिया है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाश पल्सर पर सवार थे और उन्होंने नकाब पहन रखा था। पहली फायरिंग बस मालिक जावेद अख्तर के घर के बाहर हुई। उनका घर बसारी दरवाजा, नूरानी मस्जिद के पीछे है। बदमाश हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही 100 डायल और सिटी कोतवाली पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी देर रात ही मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर 3 कारतूस मिले। कारतूसों को जप्त कर पुलिस फायरिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इन्हीं बदमाशों ने 25 मिनट के भीतर ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास परिहार गेस्ट हाउस के पड़ोस में स्थित अब्दुल समीर के घर पर फायरिंग की।  
विज्ञापन


जावेद अख्तर का कहना है कि गुरुवार शाम को मोहन पायलट मुझसे मिला था। उसने कहा कि दो लाख रुपये चाहिए। कल तक दो लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार दूंगा। रात के 12 बजे के करीब आया और पांच फायर मारे और चले गए। पुलिस को हमने नाम बताया, लेकिन शिकायत में फायरिंग करने वाले को अज्ञात लिखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो एफआईआर दर्ज
पुलिस ने इन मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed